Wednesday, June 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

IIT कानपुर में मंगेतर से झगड़े के बाद सुसाइड:वैलेंटाइन डे पर युवती ने फोन काटा, बोली- मरने जा रही


IIT कानपुर में शनिवार को युवती का शव फंदे पर लटकता मिला। जूनियर टेक्नीशियन वेलेंटाइन डे पर सुबह अपने मंगेतर से फोन पर बात कर रही थी। तभी किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। युवती ने कहा कि मैं जान देने जा रही। फिर कॉल कट कर दी। मंगेतर ने अपने एक साथी को जब तक रूम में भेजा तब तक बहुत देर हो चुकी थी। युवती का शव पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला। स्टाफ से सूचना मिलते ही कल्याणपुर पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ जांच करने पहुंची। युवती के परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मंगेतर ने चिल्लाकर डांटा, अंजू ने फोन काट दिया झारखंड के जादूगोड़ा की रहने वाली अंजू कुमारी (26) IIT कानपुर में जूनियर टेक्नीशियन थी। वह यहां तीन साल से कार्यरत थी। सूचना पर पहुंचे एडीसीपी कपिलदेव सिंह ने बताया कि अंजू की शादी उड़ीसा के पावर हाउस में तैनात पंकज से तय थी। दोनों की कुछ दिनों बाद सगाई भी होनी थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच कॉल पर बात होने लगी थी। रोज की तरह वैलेंटाइन डे की सुबह भी अंजू अपने मंगेतर पंकज से बात कर रही थी। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मंगेतर ने चिल्लाकर डांट दिया। इसके बाद अंजू ने कहा- अब मैं फांसी लगाने जा रही। फिर कॉल कट कर दी। दोस्त को कमरे पर भेजा, फंदा लगा चुकी थी युवती इसके बाद पंकज ने आईआईटी कैंपस में रहने वाले अपने दोस्त सूरज को कॉल की। सूरज कहीं बिजी था तो उसने अपने भाई सुरेश को अंजू के रूम पर भेजा। सुरेश दौड़ते हुए पहुंचा तो रूम का दरवाजा बंद मिला। लगातार दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला तो वॉर्डन को जानकारी दी। सुरेश और वॉर्डन ने पुलिस को सूचना दी। इसी बीच रूम का दरवाजा भी तोड़ दिया। अंदर देखा तो अंजू का शव पंखे के सहारे फंदे से लटक रहा था। उसे उतार कर आईआईटी कैंपस के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची। युवती की कुछ दिन बाद सगाई होनी थी
एडीसीपी वेस्ट कपिल देव सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान रूम से एक डायरी मिली है। युवती ने इसमें अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी कुछ लिखा है। डायरी पढ़ने के बाद पता चला कि युवती की कुछ दिन बाद सगाई होनी थी। सुसाइड के पीछे की वजह जानने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। भाई के सुसाइड के बाद डिप्रेशन में थी युवती
एडीसीपी के मुताबिक, जांच में सामने आया कि युवती के भाई ने भी करीब एक साल पहले फंदा लगाकर सुसाइड किया था। इसके बाद से युवती डिप्रेशन में थी। लेकिन इधर शादी तय होने के बाद काफी हद तक सामान्य हो गई थी। परिजनों की मानें तो बेटी ने कभी बातचीत के दौरान उनसे कुछ नहीं बताया। सुसाइड क्यों किया, उन्हें भी कुछ समझ नहीं आ रहा है। बेटी के सुसाइड की सूचना मिलते ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग झारखंड से कानपुर के लिए निकल चुके हैं। उनके आने के बाद रविवार को शव का पोस्टमॉर्टम होगा। देश में दो साल के भीतर सबसे ज्यादा IIT कानपुर में हुए 10 सुसाइड
आपको जानकर हैरत होगी, लेकिन ये बात सच है। देश भर की IIT में पिछले दो सालों में कुल 30 IIT छात्रों ने आत्महत्या की है, जिनमें से 10, यानी एक तिहाई मौतें अकेले IIT कानपुर परिसर में हुई हैं। यह देश के 23 में से किसी भी IIT में हुई मौतों की सबसे अधिक संख्या है। IIT कानपुर के बाद, खड़गपुर में इस अवधि के दौरान 7 आत्महत्याओं के साथ दूसरा सबसे अधिक आंकड़ा दर्ज किया गया, जबकि IIT खड़गपुर में IIT कानपुर की तुलना में डेढ़ गुना अधिक छात्र हैं। सुसाइड के बाद IIT की काउंसिलिंग सेल पर उठे सवाल
शिक्षकों, छात्रों, कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों, एसआईएस गार्ड, डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, लाइब्रेरी कर्मचारियों, हॉस्टल प्रबंधकों, मेस और सफाई कर्मचारियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता और संवेदनशीलता कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं। किसी भी आपात स्थिति में छात्रों को दिन-रात सहायता देने के लिए सीएमएचडब्ल्यू और स्वास्थ्य केंद्र के बीच समन्वय के साथ 24 घंटे की व्यवस्था की गई है। छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम और कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं। यूजी और पीजी छात्रों के लिए पीयर मेंटरिंग की व्यवस्था है, जिसमें सीनियर छात्र नए छात्रों को सहयोग और मार्गदर्शन देते हैं। लेकिन एक के बाद एक सुसाइड होने से आईआईटी की इस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इससे एक बात तो साफ है कि IIT कानपुर की काउंसिलिंग सेल पूरी तरह से फेल है। ———————-
ये खबर भी पढ़ें
वैलेंटाइन-डे पर प्रेमिका की हत्या कर क्रिकेटर ने जान दी:नोएडा में बंद कार में गोली मारी, भाई बोला- 1 करोड़ का फ्लैट दिलाया था नोएडा में वैलेंटाइन-डे के दिन प्रेमी ने प्रेमिका की कार में हत्या कर दी, फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। देखा तो कार अंदर से लॉक थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पढ़िए पूरी खबर

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles