Wednesday, July 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Jamshedpur News : एके प्रसाद बने क्वार्टर कमेटी के प्रतिनिधि, भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था का लिया संकल्प

Jamshedpur News : एके प्रसाद बने क्वार्टर कमेटी के प्रतिनिधि, भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था का लिया संकल्प

साउथ ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन की टाटा शाखा-1 की बैठक

Jamshedpur News :

साउथ ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन की टाटा शाखा-1 में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. मंडल संयोजक कॉमरेड मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मति से एके प्रसाद को क्वार्टर जनरल पूल का ”क्वार्टर कमेटी रिप्रेजेंटेटिव” नियुक्त किया गया. इस निर्णय का यूनियन के सदस्यों और रेल कर्मचारियों ने जोरदार स्वागत किया. नवनियुक्त प्रतिनिधि को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया और संगठन की मजबूती के लिए बधाई दी गयी. मंडल संयोजक एमके सिंह ने एके प्रसाद की कार्यक्षमता पर भरोसा जताते हुए उन्हें सदैव कर्मचारी हित में सक्रिय रहने की सलाह दी.

जिम्मेदारी मिलने के बाद एके प्रसाद ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे संगठन के सिद्धांतों पर चलते हुए पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे. उन्होंने संकल्प लिया कि क्वार्टर आवंटन की प्रक्रिया को पूरी तरह भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जायेगा. बैठक में कॉमरेड संजय सिंह, एसएन शिव जी सहित टाटा शाखा-1 के कई पदाधिकारी और सक्रिय सदस्य उपस्थित थे.

The post Jamshedpur News : एके प्रसाद बने क्वार्टर कमेटी के प्रतिनिधि, भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था का लिया संकल्प appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles