कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान द्वारा विदेश से वीडियो जारी कर धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार, पुलिस प्रशासन, कोयला तंत्र और कथित वसूली नेटवर्क को लेकर कई चौंकाने वाले आरोप सामने रखे हैं। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प
.
पत्र के साथ उन्होंने इन वीडियो को डीवीडी के रूप में भी दिया है। पत्र में उन्होंने लिखा कि यह केवल किसी अपराधी का बयान नहीं, बल्कि पूरे प्रशासनिक ढांचे की विश्वसनीयता पर सवाल है।

बाबूलाल ने कहा है कि धनबाद के एसएसपी को तत्काल हटाया जाए। पूरे मामले की न्यायिक निगरानी में जांच हो।
उन्होंने पत्र में मांग रखते हुए कहा है कि धनबाद के एसएसपी को तत्काल हटाया जाए। पूरे मामले की न्यायिक निगरानी में जांच हो।
माइनिंग माफिया और वसूली नेटवर्क की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए। पूरे प्रकरण की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से कराई जाए, ताकि निष्पक्षता और जनता का विश्वास बहाल हो सके।
पुलिस और अपराधी के बीच फर्क हो रहा धुंधला
पत्र में उन्होंने कहा कि झारखंड, खासकर धनबाद की स्थिति ऐसी बन गई है जहां पुलिस और अपराधियों के बीच अंतर मिटता नजर आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर गैंगस्टर का नेटवर्क है, वहीं दूसरी ओर वर्दीधारी तंत्र। दोनों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है।

पत्र में उन्होंने कहा कि झारखंड, खासकर धनबाद की स्थिति ऐसी बन गई है जहां पुलिस और अपराधियों के बीच अंतर मिटता नजर आ रहा है।
पत्र में लिखा कि फर्क सिर्फ इतना रह गया है कि एक बिना वर्दी के वसूली कर रहा है और दूसरा वर्दी पहनकर। उन्होंने धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार पर लगे आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि यह किसी एक अधिकारी का मामला नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की साख पर सवाल है।
कोयला, जमीन और वसूली नेटवर्क पर गंभीर आरोप
पत्र में कहा कि वीडियो में गरीबों की जमीन कब्जाने, माइनिंग माफिया से गठजोड़ और व्यापारियों पर दबाव बनाने जैसे आरोप बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने लिखा कि आज धनबाद में व्यापारियों और आम नागरिकों के बीच भय का माहौल है।
कानून व्यवस्था पर भरोसा कमजोर हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि चर्चा है कि संवेदनशील जिलों में करोड़ों रुपए की कथित बोली लगाकर पोस्टिंग होती है, जिससे कानून लागू करने के बजाय वसूली का सिस्टम मजबूत हो रहा है। उन्होंने इसे शासन व्यवस्था के क्षरण का संकेत बताया।

उन्होंने धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार पर लगे आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि यह किसी एक अधिकारी का मामला नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की साख पर सवाल है।
पहले भी सरकार को कराया है अवगत
पत्र में बाबूलाल मरांडी ने यह भी कहा कि अपराध नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय स्तर से संचालित होने और पाकिस्तान से हथियार मंगाए जाने जैसी बातें सामने आती रही हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा हो सकती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी इस मुद्दे पर सरकार को अवगत कराया गया, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
———————————————–
इसे भी पढ़ें…
प्रिंस ने विवादित वीडियो जारी कर धनबाद SSP को धमकाया:पूर्व सीएम बाबूलाल ने कहा-यह वीडियो कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न

भगोड़े अपराधी प्रिंस खान ने एक विवादित वीडियो जारी किया। इसमें धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार को धमकी दी गई है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इसकी उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
बाबूलाल मरांडी ने लिखा-झारखंड के इतिहास में बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति सामने आई है। इस वीडियो ने प्रशासनिक तंत्र और माफिया गठजोड़ को लेकर कई गंभीर आरोपों को सार्वजनिक बहस का विषय बना दिया है। यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति के बयान तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। पूरी खबर यहां पढ़ें..

