Friday, October 9, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Jharkhand Weather Update | Heavy Wind Rain Forecast October 2026

झारखंड में अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। 9 और 10 अक्तूबर को अधिकांश जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

.

वहीं, एक-दो बार हल्की बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 अक्तूबर से राज्य के लगभग सभी जिलों में आसमान साफ होने लगेगा और मौसम शुष्क रहेगा।

12-13 अक्तूबर से दक्षिण-पश्चिम मानसून के झारखंड से लगभग विदा होने की संभावना है। ऐसे में अगले सप्ताह से राज्य में मौसम के शुष्क होने का सिलसिला शुरू हो सकता है।

10 को 11 जिलों में बारिश होने की संभावना

वहीं, 10 अक्टूबर को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने और देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्‌डा, जमाताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश या मेघ गर्जन होने की संभावना है। वहीं, इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

इधर, मौसम में बदलाव के कारण आने वाले दिनों में सुबह-शाम हल्की ठंड बढ़ने की संभावना है। वहीं, 10 अक्तूबर के बाद दिन का तापमान बढ़ने से दिन और रात के मौसम में अंतर साफ महसूस होगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles