Saturday, June 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

JPSC released APP PT result, 2515 candidates were successful.

रांची22 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने शुक्रवार को सहायक लोक अभियोजक (एपीपी) के 134 पदों के लिए आयोजित प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा (पीटी) का परिणाम जारी कर दिया।

आयोग की ओर से घोषित परिणाम में 2515 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। अब ये अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। एपीपी की प्रारंभिक परीक्षा पिछले वर्ष 20 दिसंबर को दो पालियों में आयोजित की गई थी। 134 पदों के लिए 2515 अभ्यर्थियों के सफल होने से मुख्य परीक्षा में प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी हो गई है। औसतन एक पद के लिए करीब 19 अभ्यर्थी दावेदार हैं।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम झारखंड हाईकोर्ट में लंबित विभिन्न याचिकाओं के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। साथ ही, यदि परिणाम में किसी प्रकार की तकनीकी या टंकण संबंधी त्रुटि पाई जाती है, तो उसे सुधारने का अधिकार आयोग के पास सुरक्षित रहेगा। एपीपी पद के लिए अभ्यर्थियों के पास झारखंड से मान्यता प्राप्त कंप्यूटर साइंस का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles