Home india Kutel Karnal Buffalo Theft | Thieves Break Farm Wall, Steal Two Buffaloes

Kutel Karnal Buffalo Theft | Thieves Break Farm Wall, Steal Two Buffaloes

0
Kutel Karnal Buffalo Theft | Thieves Break Farm Wall, Steal Two Buffaloes

करनाल जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के गांव कुटेल में देर रात चोरों ने खेत की दीवार तोड़कर दो भैंसें चोरी कर लीं। घटना रात करीब डेढ़ से ढाई बजे के बीच हुई। सुबह होने पर जब पशु मालिक को चोरी का पता चला तो उसने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं ल

.

रात के समय दीवार तोड़कर घुसे चोर

गांव कुटेल निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह 26 मार्च की रात अपने घर पर था। इसी दौरान करीब 1:30 से 2:40 बजे के बीच अज्ञात चोर उसके खेत में घुस आए। चोरों ने पहले खेत की दीवार को तोड़ा और अंदर बंधी दो भैंसों को चोरी कर ले गए।

एक लाख रुपए की बताई कीमत

पीड़ित के अनुसार चोरी हुई दोनों भैंसों की कीमत करीब एक लाख रुपए है। सुबह जब वह खेत पर पहुंचा तो दीवार टूटी मिली और भैंसें गायब थीं। उसने आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

इसके बाद पवन कुमार ने थाना मधुबन करनाल में शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच मुख्य सिपाही कुलदीप को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की जाएगी।

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version