- Hindi News
- Local
- Bihar
- Laloo Yadav Singapore Birthday | Rohini Acharya Feeds Him; Says World Feels Complete With Papa
पटनाकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

लालू यादव अपने रूटीन चेकअप के लिए सिंगापुर में हैं। वे अपनी बेटी रोहिणी आचार्या के घर पर हैं। रोहिणी ने अपने जन्मदिन पर X पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं। इसमें लालू सिगापुरिया अंदाज में नजर आ रहे हैं।
लालू ने पोलो की स्वेट शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। रोहिणी पीतल की थाली में पिता लालू को अपने हाथों से खाना खिला रही हैं। दूसरे वीडियो में लालू और रोहिणी बात करते नजर आ रहे हैं।
तीसरे वीडियो में रोहिणी पति और बच्चों के साथ केक काटती दिखाई दे रही हैं। ये वीडियो शेयर कर रोहिणी ने लिखा- ‘अपने जन्मदिन के इस विशेष दिन को अपने परिवार और अपने आराध्य पापा के साथ मनाकर मैं स्वयं को बेहद सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं।
जिनके होने से सुकून भरा और मुकम्मल जीवन लगता है, उनके साथ खुशियां साझा करने से घर सच में पूरा जहान लगता है।’
रोहिणी के जन्मदिन की तस्वीरें…

परिवार के साथ केक काटतीं रोहिणी आचार्या।

रोहिणी ने लालू यादव को अपने हाथों से खाना खिलाया।

पोलो की स्वेट शर्ट में दिखाई दिए लालू यादव।
रोहिणी ने एयरपोर्ट का इमोशनल वीडियो शेयर किया था
इससे पहले रोहिणी ने लालू यादव के सिंगापुर पहुंचने का वीडियो भी शेयर किया था। वीडियो शेयर कर रोहिणी ने लिखा था- “हमारे घर आज हमारे भगवान आए हैं। हमारी छोटी सी दुनिया में हमारे चारो धाम आए हैं। उनके चरणों की धूल ले लें हम। हमारे कृपानिधान आए हैं।”
वीडियो में रोहिणी लालू के पहुंचते ही उनके पैर छूते दिख रही हैं। लालू उन्हें आशीर्वाद देते हैं। रोहिणी ने वीडियो के बीच-बीच में पिता के साथ पुराने फोटो भी लगाए हैं। वीडियो में मीसा भी दिखाई दे रही हैं।
ये वीडियो रोहिणी ने विदाई वाले सॉन्ग- तोहरे बगिया के रहनी सुगनिया.. सुगनिया तोहरो उड़ी चलली हो’…सुगनिया तोहरो उड़ी चलली हो…छोड़ बचपन के…छोड़े बचपन के घरवा आंगनवा के साथ शेयर किया है।
लालू रोहिणी के लिए बिहार से लीची और आम लेकर भी गए। रोहिणी ने वीडियो में आम-लीची की पेटी भी दिखाई है। इसके अलावा लालू अपनी बेटी के लिए लड्डू, तरह-तरह की मिठाई, मूढ़ी, के साथ-साथ श्रृंगार के सामान भी साथ ले गए हैं।
अब सिंगापुर से आई कुछ तस्वीरें देखिए…

एयरपोर्ट पर बेटी रोहिणी को आशीर्वाद देते लालू यादव।

रोहिणी ने लालू के साथ अपनी पुरानी तस्वीरें भी शेयर की हैं।

लालू बिहार से बेटी के लिए आम और लीची, मिठाईयां ले गए हैं।
15 नवंबर की रात रोते-रोते रोहिणी ने राबड़ी आवास छोड़ा था
15 नबंवर की देर रात रोहिणी ने रोते-रोते राबड़ी आवास छोड़ा था। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में रोहिणी ने कहा था, ‘मेरा कोई परिवार नहीं है। उन्होंने ही मुझे परिवार से निकाला है। सारी दुनिया सवाल कर रही है कि पार्टी का ऐसा हाल क्यों हुआ है, लेकिन उन्हें जिम्मेदारी नहीं लेनी है।’
तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव और रमीज पर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए रोहिणी ने कहा- ‘ये सवाल अब तेजस्वी यादव से पूछिए। सवाल पूछोगे तो गाली दी जाएगी, चप्पल से मारा जाएगा।’

बिहार चुनाव के नतीजे आने के तुरंत बाद रोहिणी ने राबड़ी आवास छोड़ दिया था।
रोहिणी आचार्य, संजय यादव और रमीज से जुड़ा पूरा विवाद
बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद से रोहिणी और तेजस्वी के बीच टकराव बढ़ गया है। रोहिणी आचार्य ने पोस्ट कर राजनीति छोड़ने और अपने परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान किया था।
उन्होंने कहा था, संजय यादव और रमीज ने यही करने को कहा है। इसके एक दिन बाद रोहिणी आचार्य ने एक के बाद एक 2 सोशल मीडिया पोस्ट कर तेजस्वी यादव और संजय यादव पर गंभीर आरोप लगाए थे।
रोहिणी ने एक इमोशनल पोस्ट कर लिखा था- ‘मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया। मुझे अनाथ बनाया गया। मैंने रोते-रोते घर छोड़ा है। मुझे मारने के लिए चप्पल उठाई गई।’
मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया। आप सब मेरे रास्ते कभी न चलें, किसी घर में मेरे जैसी बेटी-बहन न हो।’ इस पोस्ट के रोहिणी ने लालू को किडनी देने वाले फोटो-वीडियोज को फेसबुक पर पिन भी किया था।

पिता को किडनी देने को गंदा बताया गया
दूसरे पोस्ट में रोहिणी ने लिखा था, ‘मुझे गालियों के साथ बोला गया कि मैं गंदी हूं और मैंने अपने पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी, करोड़ों रुपए लिए, टिकट लिया तब लगवाई गंदी किडनी।
सभी बेटी-बहन, जो शादीशुदा हैं, उनको मैं बोलूंगी कि जब आपके मायके में कोई बेटा-भाई हो, तो भूल कर भी अपने भगवान रूपी पिता को नहीं बचाएं, अपने भाई, उस घर के बेटे को ही बोलें कि वो अपनी या अपने किसी हरियाणवी दोस्त की किडनी लगवा दे’।
सभी बहन बेटियां अपना घर-परिवार देखें, अपने माता-पिता की परवाह किए बिना अपने बच्चे, अपना काम, अपना ससुराल देखें, सिर्फ अपने बारे में सोचें।
मुझसे तो ये बड़ा गुनाह हो गया कि मैंने अपना परिवार, अपने तीनों बच्चों को नहीं देखा, किडनी देते वक्त न अपने पति, न अपने ससुराल से अनुमति ली।
अपने भगवान, अपने पिता को बचाने के लिए वो कर दिया जिसे आज गंदा बता दिया गया। आप सब मेरे जैसी गलती, कभी, न करें किसी घर रोहिणी जैसी बेटी न हो।
——————————–
ये खबर भी पढ़ें….
राबड़ी का चैलेंज- फोर्स बुलाकर बंगला खाली करवा लो:10 सर्कुलर रोड वाला घर खाली करने से इनकार; तीसरी बार विभाग ने भेजा नोटिस

बिहार की पूर्व CM राबड़ी देवी को 20 साल पुराना सरकारी बंगला खाली करना होगा। शुक्रवार को ये आदेश भवन निर्माण विभाग की ओर से जारी किया गया है। विभाग का राबड़ी देवी को ये तीसरा नोटिस है।
नोटिस पर राबड़ी देवी ने कहा, 10 सर्कुलर रोड वाला अवास किसी भी कीमत पर खाली नहीं करेंगे। सम्राट नए-नए मुख्यमंत्री बने हैं। हम तो चाहते हैं सम्राट चौधरी फोर्स बुलाकर आवास खाली करवा लें। आज ही वे दिल्ली से पटना लौटी हैं। पूरी खबर पढ़ें…


