Friday, May 8, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Magadh Warriors Crowned Champions of Bihar Women Kabaddi League 2026

पाटलिपुत्र खेल कॉम्प्लेक्स के इंडोर स्टेडियम में आयोजित द्वितीय बिहार महिला कबड्डी लीग 2026 का आज समापन हुआ। मगध वॉरियर्स चैंपियन बनी। सारण स्ट्राइकर्स उप विजेता और सीवान टाइटंस तीसरे स्थान पर रही।

.

सारण स्ट्राइकर्स को 21 पॉइंट और मगध वॉरियर्स को 24 पॉइंट मिले। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार के वित्त एवं ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और विशिष्ट अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ सुनील कुमार रहे। उन्होंने विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

वित्त एवं ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और विशिष्ट अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ सुनील कुमार मौजूद रहे।

वित्त एवं ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और विशिष्ट अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ सुनील कुमार मौजूद रहे।

42 खिलाड़ियों को राजगीर में मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग

इस प्रतियोगिता में बेस्ट रेडर ऑफ सीजन – मुस्कान ( सारण स्ट्राइकर्स ), बेस्ट डिफेंडर- शिवानी ( सारण स्ट्राइकर्स ), प्लेयर ऑफ सीजन- नैंसी प्रिया ( मगध वॉरियर्स ), बेस्ट कोच ऑफ सीजन – मेनका कुमारी ( सारण स्ट्राइकर्स ), बेस्ट रेफरी ऑफ सीजन- राणा रंजीत सिंह घोषित किए गए।

42 खिलाड़ियों को राजगीर में विशेषज्ञों की निगरानी में प्रशिक्षित किया जाएगा और इनमें से ही राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए बिहार की टीम का गठन किया जाएगा। प्रतियोगिता की बेस्ट रेडर, बेस्ट डिफेंडर और ओवर ऑल बेस्ट प्लेयर को नकद राशि के साथ एक एक स्कूटी भी पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा।

बिहार के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

बिहार के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

शिक्षा विभाग द्वारा इस तरह की प्रतियोगिता का किया जाएगा आयोजन

मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि खेल के सर्वांगीण विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और बिहार के खेल प्रतिभा के कारण आज बिहार खेल के क्षेत्र में लगातार नयी ऊंचाईयों को छू रहा है। इस प्रतियोगिता में बिहार की बेटियों की खेल क्षमता का भी प्रदर्शन हुआ है जो।

शिक्षा विभाग द्वारा भी इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन कर बिहार के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बिहार की एक सकारात्मक छवि बन रही है और आगे भी बेहतर प्रयास कर इसे आगे बढ़ाने में सरकार हर सम्भव प्रयास और सहयोग करेगी।

कबड्डी लीग के विजेता को 1.5 लाख मिले।

कबड्डी लीग के विजेता को 1.5 लाख मिले।

विजेता को 6.5 लाख, उप विजेता को 3.5 लाख मिले

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि पिछली कबड्डी लीग के विजेता को 1.5 लाख, उप विजेता को 75 हजार और तीसरे स्थान को 50 हजार की नकद राशि पुरस्कार के तौर पर दी गई थी। लेकिन इस बार प्रतियोगिता की बढ़ती लोकप्रियता और महिला खिलाड़ियों की इसके प्रति बढ़ती अभिरुचि को ध्यान में रखते हुए खेल विभाग और प्राधिकरण ने विजेता को 6.5 लाख, उप विजेता को 3.5 लाख और तीसरे स्थान वाले को 2.5 लाख रुपए नकद पुरस्कार राशि के रूप में दिए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles