Saturday, June 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Shivhar BJYM Mahila Rally: Safety & Respect Demand

शिवहर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ के तहत एक रैली निकाली। यह रैली भाजपा युवा मोर्चा, शिवहर के जिला अध्यक्ष आदित्य कुमार सुरेश के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने

.

रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और डिग्री कॉलेज से होकर गुजरी। इसमें शामिल महिलाएं हाथों में तख्तियां और बैनर लिए समाज में सुरक्षा और सम्मान की मांग कर रही थीं। पूरे आयोजन के दौरान महिलाओं ने नारेबाजी कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।

शिवहर में BJYM की 'जन आक्रोश महिला सम्मेलन' रैली।

शिवहर में BJYM की ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ रैली।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के प्रति जनजागरण करना और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने की मांग उठाना था। नेताओं ने स्पष्ट किया कि महिलाओं के सम्मान के साथ किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

महिलाओं के अधिकारों का संकल्प लिया

रैली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। अंत में, सभी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर बीजेपी जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, संजीव पांडे, आदित्य कुमार सिंह, धर्मेंद्र पांडे, राजू गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, नितेश कुमार गिरी, बजरंगी सिंह, मुकेश चौधरी और आदित्य कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles