Friday, June 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Shravani Mela 2026 Begins July 30; Puri Trains Full Ahead of Rath Yatra

30 जुलाई से 28 अगस्त तक श्रावणी मेला रहेगा और 16 से 24 जुलाई तक पुरी में विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा समारोह होगा। इन दोनों आयोजनों में धनबाद व आसपास से बड़ी संख्या लोग शामिल होने ट्रेनों से जाते हैं।

.

लेकिन, गोमो होकर पुरी और भुवनेश्वर जानेवाली सभी ट्रेनें 15 से 24 जुलाई के बीच पूरी तरह फुल हो गई हैं। सिर्फ धनबाद-भुवनेश्वर में सीटें उपलब्ध है।

वनांचल में सीटें उपलब्ध हैं

श्रावणी मेले के लिए सुल्तानगंज जाने वाली ट्रेनों के स्लीपर और एसी क्लास में टिकटों की बुकिंग भी तेज हो गई है। रांची-गोड्डा एक्सप्रेस की सभी क्लास में 15 अगस्त तक वेटिंग है। वनांचल में सीटें उपलब्ध हैं।

जसीडीह जाने के लिए सिकंदराबाद-दरभंगा, पाटलिपुत्र और इंटरसिटी में सीटें उपलब्ध हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, श्रावणी मेले में भीड़ वाले रूट पर स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की जा रही है।

18185 टाटा-गोड्डा में 3 और 10 अगस्त को स्लीपर में वेटिंग, एसी में टिकट उपलब्ध है।

18185 टाटा-गोड्डा में 3 और 10 अगस्त को स्लीपर में वेटिंग, एसी में टिकट उपलब्ध है।

धनबाद से सुल्तानगंज की ट्रेनों की स्थिति 18603 रांची-गोड्डा, (मंगल, गुरु, शनि) 30 जुलाई से 15 अगस्त तक वेटिंग। 18185 टाटा-गोड्डा, (सोमवार), 3 और 10 अगस्त को स्लीपर में वेटिंग, एसी में उपलब्ध। 13403 वनांचल (वाया भागलपुर, प्रतिदिन), सभी श्रेणियों में सीटें उपलब्ध।

धनबाद से जसीडीह जाने वाली ट्रेनों का हाल 18619 रांची-गोड्डा, (प्रतिदिन), सभी श्रेणियों में सीटें उपलब्ध। 18622 पाटलिपुत्र, (प्रतिदिन), सभी श्रेणियों में सीटें उपलब्ध। 13331 धनबाद-पटना, (प्रतिदिन), सभी श्रेणियों में सीटें उपलब्ध। 13320 रांची-दुमका, (प्रतिदिन), सभी श्रेणियों में सीटें उपलब्ध। 18603 रांची-गोड्डा, (मंगल, गुरु, शनि) 15 अगस्त तक सभी श्रेणियों में वेटिंग। 15027 मौर्य एक्सप्रेस, (प्रतिदिन) 1 अगस्त तक सभी श्रेणियों में वेटिंग।

पुरी या भुवनेश्वर जाने वाली ट्रेनों की स्थिति 12802 पुरुषोत्तम, (प्रतिदिन), 15 से 24 जुलाई तक सभी श्रेणियों में वेटिंग। 12816 नंदन-कानन, (मंगल, गुरु, शुक्र, शनि), 15 से 24 जुलाई तक सभी श्रेणियों में वेटिंग। 12876 नीलांचल, (बुध, शनि, रवि), 15 से 24 जुलाई तक सभी श्रेणियों में वेटिंग।

सुल्तानगंज-देवघर के लिए अतिरिक्त बसें चलेंगी कांवरिए बड़ी संख्या में बसों से सुल्तानगंज जाते हैं। संचालकों ने कहा कि मांग होने पर सुल्तानगंज व देवघर के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles