Sunday, April 26, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Sundargarh News: साधु का वेश बनाकर लोगों से करते थे ठगी, पांच गिरफ्तार

Sundargarh News: साधु का वेश बनाकर लोगों से करते थे ठगी, पांच गिरफ्तार

Sundargarh News: बिहार के एक लुटेरा गैंग के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं. पांचों आरोपी साधुओं का वेश बनाकर लोगों को ठगते थे. सुंदरगढ़ सदर पुलिस ने इस अंतरराज्यीय लुटेरा गैंग का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने बिहार से आये पांच सदस्यों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की, जो ओडिशा में ठगी में शामिल थे. लुटेरों का यह गैंग साधुओं का भेष बनाकर, हाथों में भगवान की मूर्तियां और गले में रुद्राक्ष की माला पहनकर आम लोगों के भरोसे से खेलता था और उनसे पैसे के साथ सोने के गहने भी ठग लेता था. लोगों की कुंडली देखकर और उनके परिवार में बुरा होने की धमकी देकर लोगों को ठगते थे.

बेटे और पति के जीवन पर खतरा बता ठग लिये थे रुपये व आभूषण

जानकारी के मुताबिक, साधुओं के वेश में पांच आरोपी शुक्रवार दोपहर सुंदरगढ़ सदर थाना इलाके में एक महिला के घर पहुंचे. पहले उन्होंने कुछ चावल मांगे और उनकी पूजा करके उनका भरोसा जीत लिया. बाद में उन्होंने धमकी दी कि उसके बेटे और पति पर बहुत बड़ा खतरा आ जायेगा. इसे रोकने के लिए उन्होंने कहा कि वे सोना और पैसे देंगे और पूजा करके समस्या का हल निकाल लेंगे. डरी हुई महिला ने अपने सोने के झुमके के साथ 1000 रुपये दे दिये. इसके बाद आरोपियों ने उसे वहां से पीटकर भगा दिया. बाद में महिला को शक हुआ और उसने सदर थाना में शिकायत दर्ज करायी.

36 हजार नकद, सात मोबाइल व देवताओं की मूर्तिंया जब्त

सुंदरगढ़ एसपी के आदेश पर पुलिस ने जांच शुरू की और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुगु पंडा (46), दुलार पंडा (31), बिशाल पंडा (28), धनु पंडा (20) और डॉक्टर पंडा (20) बतायी गयी है. सभी बिहार के औरंगाबाद जिले के नबीनगर थाना क्षेत्र के निवासी बताये जा रहे हैं. गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से 36,000 रुपये नकद, भगवान की कई मूर्तियां, पत्थर, रुद्राक्ष की माला और सात मोबाइल फोन जब्त किये गये. सदर एसडीपीओ निर्मल महापात्र ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सभी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया. ठगी की शिकार महिला ने कहा कि बेटे और पति पर खतरे की बात सुनकर उसने डर के मारे पैसे और सोने के गहने दे दिये थे. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे ऐसे धोखेबाजों से सावधान रहें, जो खुद को संत बताते हैं.

The post Sundargarh News: साधु का वेश बनाकर लोगों से करते थे ठगी, पांच गिरफ्तार appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles