Sunday, June 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Sunil Sahni Death Amidst Rivalry, Police Probe

“मुहर्रम के दिन ताजिया ले जाने के दौरान सुनील ने फायरिंग की थी। वो बात-बात पर पिस्टल निकाल लेता था। ASI मोबिन ने जब उससे कहा कि ऐसा मत करो, तो सुनील ने उन्हें पेट में गोली मार दी। फिर गुस्साई भीड़ ने सुनील को मार डाला। वो अक्सर यहां लूट और छेड़खानी क

.

ये कहना ग्रामीण मोहम्मद हारुण का है। जिन्होंने सुनील को भीड़ के हाथों पीटते देखा है।

दरभंगा में शुक्रवार को मुहर्रम के दिन सुनील सहनी (25) ने मुस्लिम पत्नी के ASI चाचा मोबिन(30) को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 4 बजे मुहर्रम का जुलूस निकल रहा था। इसी दौरान वारदात हुई,सुनील की फायरिंग से गुस्साए लोगों ने उसे पीट कर मार डाला।

सुनील के शरीर पर लाठी-डंडे समेत धारदार हथियार से हमले के 10 से अधिक निशान मिले हैं। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। सुनील पर अपनी मुस्लिम पत्नी पर भी फायरिंग करने का आरोप है।

घटना के बाद से गांव में तनाव है, सुनील के घर ताला लगा है।जानिए भास्कर रिपोर्टर जब सुनील के गांव पहुंचे तो वहां लोगों ने क्या कहा? पढ़िए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट…

पहले कुछ तस्वीरें…

सुनील पर ताजिया पर फायरिंग करने का आरोप है।

सुनील पर ताजिया पर फायरिंग करने का आरोप है।

इसी जगह सुनील को भीड़ ने मार डाला।

इसी जगह सुनील को भीड़ ने मार डाला।

गांव में अभी भी पुलिस तैनात है।

गांव में अभी भी पुलिस तैनात है।

ASI को गोली लगने के बाद भीड़ ने सुनील पर हमला कियाः स्थानीय

ओझौल गांव में हिन्दू और मुस्लिम परिवार साथ-साथ रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर इस तरह की हिंसक घटना पहले कभी नहीं हुई थी। मुहर्रम के अवसर पर ताजिया का आयोजन किया जा रहा था।

इस घटना के बाद किसी प्रकार का करतब, लाठी प्रदर्शन या अन्य पारंपरिक आयोजन नहीं हुआ। गांव में अब भी पुलिस बल तैनात है। घटनास्थल पर अभी भी खून के निशान मौजूद हैं। सुनील सहनी के घर पर ताला लटका मिला।

इस गांव के रहने वाले सचिन सहनी बताते है, ‘ASI को गोली मारने के बाद सुनील सहनी पर लाठी, डंडा और धारदार हथियारों से हमला किया गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सुनील पेशेवर अपराधी था। उसने मेरे भाई को भी जान से मारने की कोशिश की थी।

पिस्टल लेकर वो यहां लोगों को डराता था। सुनील ने अपनी बहन के साथ भी गलत किया था। वो हमारे समाज को गंदा कर रहा था। कई लड़कियों के साथ उसने छेड़खानी की थी। गांव में उसने एक बार एक लड़की का दुप्पटा खींच लिया था। फिर लड़की ने उसे चप्पल से पीटा था।’

सुनील और सनिया की फाइल फोटो। सानिया ने सुनील को 2 साल पहले छोड़ दिया था। सुनील पर आरोप था कि उसने अपनी पत्नी पर फायरिंग की।

सुनील और सनिया की फाइल फोटो। सानिया ने सुनील को 2 साल पहले छोड़ दिया था। सुनील पर आरोप था कि उसने अपनी पत्नी पर फायरिंग की।

एक महीने पहले मुस्लिम पत्नी पर भी फायरिंग की थी

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुनील सहनी पेशेवर अपराधी था। उसने 3 साल पहले मुस्लिम लड़की सानिया से शादी की थी। 2 साल पहले लड़की ने उसे छोड़ दिया और 6 महीने पहले दूसरी शादी कर ली। वो अपनी पत्नी पर गलत काम करने का दवाब बनाता था, इसलिए उसकी पत्नी ने इसे छोड़ दिया था।

एक महीने पहले सुनील ने सीतामढ़ी जाकर लड़की को गोली मार दी थी। इस मामले में सीतामढ़ी के थाने में FIR दर्ज है। सुनील इस मामले में फरार चल रहा था। इसके घर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई भी की थी।

सुनील को जब पुलिसकर्मी पकड़ने आए थे, तो उसने पुलिसकर्मियों को भी बंदूक दिखाई थी। इसके ऊपर कई केस दर्ज है। वो चोरी भी किया करता था।

ग्रामीण मोहम्मद हारुण ने बताया कि ताजिया ले जाने के दौरान सुनील ने फायरिंग की। उसने लाइट पर गोली मारी, फिर लोग इधर-उधर भागने लगे। ASI ने सुनील को समझाया और कहा कि ऐसा मत करो। इसके बाद बदमाश ने ASI को ही पेट में गोली मार दी। फिर गुस्साए लोगों ने सुनील को पीट-पीट कर मार डाला।

पिता बोले- गिरफ्तार हो बेटे की हत्या का दोषी

मृतक सुनील सहनी के पिता दिलीप सहनी ने बताया कि मेरे बेटे ने करीब 3 साल पहले गांव की ही एक मुस्लिम लड़की से शादी की थी। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे।

पिता ने बहादुरपुर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनके बेटे को सुबह फोन कर बुलाया गया था। उनका दावा है कि हमलावर पहले से घात लगाकर बैठे थे और सुनील के पहुंचते ही उस पर लाठी, डंडा, लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया।

उन्होंने गांव के पांच लोगों को नामजद करते हुए हत्या में संलिप्त होने का आरोप लगाया है और निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

हत्या के बाद सुनील के घर पर ताला लटका है।

हत्या के बाद सुनील के घर पर ताला लटका है।

सानिया के अपहरण का भी था आरोप

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सुनील सहनी के खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास, अपहरण, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत अलग-अलग धाराओं में मामले दर्ज थे।

साल 2023 में ओझौल निवासी अजमेरी खातून ने बहादुरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोप लगाया था कि उनकी बेटी सानिया खातून को सुनील सहनी और उसके सहयोगी जबरन अपने साथ ले गए थे।

मुस्लिम पत्नी ने जान से मारने की धमकी देने का लगाया था आरोप

सानिया खातून ने सीतामढ़ी के पुपरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोप लगाया था कि 8 मई 2026 की रात सुनील सहनी ने अपने साथियों के साथ उस पर गोली चलाई थी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

उसने यह भी आरोप लगाया था कि साल 2023 के अपहरण मामले को वापस लेने के लिए उस पर और उसके परिवार पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था और विरोध करने पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं।

—-

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

मुस्लिम पत्नी के ASI चाचा को मारी गोली:भड़की भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला; 3 साल पहले की थी लव मैरिज

दरभंगा में शुक्रवार को युवक ने मुस्लिम पत्नी के ASI चाचा को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 4 बजे मोहर्रम का जुलूस निकल रहा था। इस दौरान ASI मोहम्मद मोबिन ने अपने दामाद सुनील सहनी को मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान दोनों के बीच शादी की बात को लेकर विवाद हो गया। पुलिस की माने तो सुनील ने पिस्टल निकाली और ASI को गोेली मार दी। पूरी खबर पढ़ें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles