Sunday, September 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

TTE ने टिकट मांगा, लड़की फाड़ने लगी अपने कपड़े:बोली-आज तो तुमको फंसा देंगे; टिकट मांगोगे; चलती ट्रेन में हाईवोल्टेज ड्रामा, कैमरे में कैद


दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में एक लड़की ने टिकट मांगने पर अपने कपड़े फाड़ लिए और टीटीई को फंसाने की कोशिश की। वीडियो में वह गाली-गलौज करती हुई भी सुनाई दे रही है। इसके बाद वह कहती है जादे करबअ त ठेल देब ओन्‍ने, भले जाएब जेल। लड़की यह भी कहती है कि वो मुन्ना तिवारी की बहन है। हालांकि, इस दौरान ट्रेन में बैठे किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब चलती ट्रेन में कपड़े फाड़ना का पूरा मामला समझिए बताया जा रहा है कि युवती पटना जिले के खगौल की रहने वाली है और दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस से डीडीयू की ओर यात्रा कर रही थी। उसके पास टिकट नहीं था। जब टीटीई ने युवती से टिकट मांगा तो टीटीई से बहस करने लगी। युवती ने क्या कहा वो पढ़िए वायरल वीडियो में महिला TTE से कहती है- ‘जब हम पैसा दे रहे हैं….’ इस पर TTE उसकी बात बीच में रोकते हुए कहता है- ‘हमें तुम्हारा पैसा नहीं, टिकट चाहिए। टिकट बनवाओ। TTE की बात सुनकर महिला नाराज हो जाती है. इसके बाद वह अपने किसी परिचित या रिश्तेदार ‘मुन्ना तिवारी’ का नाम लेते हुए TTE से बात करने लगती है। वो कहती है कि “रुक अपने भैया लगे लगावतानी…मुन्ना तिवारी के। तुम नहीं जानते हो मेरे भाई को…तुमसे बड़े टीटी हैं! मैं उनका नाम खराब नहीं करना चाहती। ट्रेन में टीटीई युवती से पूछता है कि ”तुम्हारे भाई का नाम मुन्ना तिवारी है? इस पर लड़की कहती है हां। टीटीई उससे उसका नाम पूछता है। इस पर युवती अपना नाम राधिका तिवारी बताती है। फिर युवती से ट्रेन मे बैठा कोई शख्स गोत्र पूछात है। इस पर लड़की कहती है कि हम लोग पंडित हैं। 112 को अभी फोन करती हूं उसके बाद युवती टीटीई को धमकी देती है और कहती है रुके मैं अभी 112 को फोन करती हूं। फिर वो नेट पर ये सर्च करने लगती है कि ट्रेन में किस पुलिस से मदद ली जाती है। इस पर लड़की के सामने बैठा शख्स कहता है कि फोन करो 112 को। ट्रेन में RPF होती। चलती ट्रेन में कपड़े फाड़ने लगती है लड़की ट्रेन में बैठे लोग लड़की से कहते हैं कि बहस मत करो। इतने में लड़की किसी को फोन करती है और कहती है कि मेरा कपड़ा फाड़ रहा है टीटीई। फिर वो खुद अपने कपड़े को फाड़ने लगती है और कहती अब देखो। महिला सिपाही ने लगाई फटकार वीडियो के लास्ट में दिखाता है कि रेलवे कर्मियों और महिला सिपाही के साथ युवती की बातचीत हो रही है। महिला सिपाही उसे इस तरह की हरकत करने पर फटकार लगाती सुनाई देती है। वहीं, रेलवे कर्मियों की ओर से भी कहा जाता है कि युवती होने के कारण उसके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जा रहा है, इसके बावजूद वह इस तरह की हरकत कर रही है। वो स्टेशन पर कहती है कि मेरे कपड़े फाड़े गए। इस पर टीटीई महिला पुलिस को वीडियो दिखता है। जिसमें वो खुद कपड़े फाड़ते दिखती है। महिला सिपाही उसको फटकार लगाती है। ये सारी बातचीत पंडित दिन दयाल उपाध्याय स्टेशन पर होती है। रेल पुलिस की तरफ से उस पर 1000 का जुर्माना भी लगाने की बात सामने आई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles