Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

अधलुआम में सड़क दुर्घटना, युवक की मौत:अज्ञात वाहन की ठोकर से मौके पर तोड़ा दम


बहेड़ा थाना क्षेत्र के अधलुआम गांव के निकट शुक्रवार देर शाम एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 26 वर्षीय युवक रामकिशोर झा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, नवादा निवासी रामकिशोर झा महथौड़ चौक से अपने घर नवादा लौट रहे थे। इसी दौरान अधलुआम गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामकिशोर झा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। बहेड़ा थाना के प्रभारी एसएचओ सह प्रशिक्षु डीएसपी रौशन कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles