Monday, April 20, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

देवघर मौजा में बिरसा सेना ने कांदरा मांझी को दिलाया भूमि पर कब्जा

देवघर मौजा में बिरसा सेना ने कांदरा मांझी को दिलाया भूमि पर कब्जा

ग्रामसभा और मांझी परगना महाल के पूर्व में दिये गये फैसलों को कराया गया लागू

Jamshedpur News :

बिरसा सेना ने शुक्रवार को देवघर मौजा में पीड़ित रैयत कांदरा मांझी (धनाई मुर्मू) को उनकी पैतृक भूमि पर विधिवत दखल-कब्जा दिलाया. यह कार्रवाई ग्रामसभा और मांझी परगना महाल के पूर्व में दिये गये फैसलों को लागू करने के उद्देश्य से की गयी. विदित हो कि खाता संख्या 113, प्लॉट संख्या 1088 स्थित 1 एकड़ 25 डिसमिल भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. इस मामले में ग्रामसभा देवघर के दोनों मांझी बाबाओं और मांझी परगना महाल ने पहले ही कांदरा मुर्मू के पक्ष में निर्णय सुनाया था. इसके बावजूद रोमन मुर्मू, उनके भाई बिसू मुर्मू और उनके दबंग पुत्रों पर आरोप है कि वे भू-माफियाओं के साथ साठ-गांठ कर जमीन हड़पने का प्रयास कर रहे थे. आरोप है कि रोमन मुर्मू, बिसू मुर्मू, लालू मुर्मू और सुनाराम मुर्मू द्वारा सामाजिक व्यवस्था और ग्रामसभा के आदेशों की निरंतर अवहेलना की जा रही थी. वे जबरन भूमि पर कब्जा जमाये हुए थे. न्याय न मिलता देख ग्रामीणों और बिरसा सेना ने एकजुट होकर माझी परगना महाल (आसनबनी तोरोप) के निर्णय को धरातल पर उतारा और कांदरा मुर्मू का हक बहाल कराया. इस अभियान के दौरान बिरसा सेना के केंद्रीय महासचिव दिनकर कच्छप, मूल रैयती धनाई मुर्मू, सरकार मुर्मू, रेवती मुर्मू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles