Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

वैदिक मंत्रोच्चार और हनुमान चालीसा के पाठ के साथ नए सत्र का शुभारंभ


गुमला|सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गुमला में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ किया गया। नए सत्र के पहले दिन विद्यालय का वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार और हनुमान चालीसा के पाठ से गुंजायमान रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी व वरिष्ठ आचार्य संजय कुमार, सुदर्शन शर्मा व अन्नपूर्णा कुमारी ने पूजन संपन्न किया। पुरोहित की भूमिका आचार्य देवेंद्र नाथ तिवारी और सुभाष कुमार ने निभाई। जिन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। हवन के उपरांत सभी भैया बहनों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान या सूचनाओं का संग्रह नहीं है, बल्कि यह संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण का आधार है। आचार्य संजय कुमार ने भी बच्चों को समय के सदुपयोग और नैतिक मूल्यों की प्रेरणा दी। वहीं आचार्य सुदर्शन शर्मा ने नए सत्र के नियमों और अनुशासन संबंधी दिशा-निर्देशों से सभी भैया-बहनों को अवगत कराया। नए सत्र के पहले दिन विद्यार्थियों में एक अलग ही ऊर्जा और उमंग देखने को मिली। अपनी नई कक्षाओं और नई किताबों को लेकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। स्थानीय प्रबंधन समिति के सचिव विजय बहादुर सिंह ने भी सभी भैया बहनों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए बेहतर भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य, दीदी जी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles