Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अवैध हथियार, नशीली दवाओं के साथ एक गिरफ्तार:मधुबनी में भारत-नेपाल बॉर्डर पर SSB-पुलिस का जॉइंट एक्शन


मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) और बिहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार और नशीली दवाओं के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस अभियान के तहत भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री भी बरामद की गई है। यह कार्रवाई 14 अप्रैल 2026 को 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के बीओपी फुलहर और हरलाखी थाना पुलिस द्वारा की गई। विश्वसनीय सूचना के आधार पर समवाय कमांडर ने एक विशेष टीम का गठन किया था, जिसने ग्राम फुलहर स्थित एक पान दुकान पर छापेमारी की। 2,750 रुपये नेपाली मुद्रा, 300 रुपये भारतीय मुद्रा सहित स्मार्टफोन भी जब्त छापेमारी के दौरान परिसर की तलाशी लेने पर एक देसी कट्टा, 150 नाइट्राजेपाम टैबलेट (10 mg), ट्रिप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड सिरप की 6 बोतलें (600 ml), किंगफिशर बीयर की 6 बोतलें (3 लीटर) और टुबोर्ग बीयर की 1 बोतल (500 ml) बरामद की गईं। इसके अतिरिक्त, 2,750 रुपये नेपाली मुद्रा, 300 रुपये भारतीय मुद्रा और एक सैमसंग गैलेक्सी A06 5G स्मार्टफोन भी जब्त किया गया। हरलाखी थाना पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया जारी गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र, जिला मधुबनी के निवासी के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि बरामद नशीली दवाओं और अवैध हथियार को स्थानीय स्तर पर बेचने की योजना थी। बरामद सामग्री और गिरफ्तार व्यक्ति को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हरलाखी थाना पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया जारी है। ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पूरी तरह सतर्क SSB इस संबंध में कमांडेंट ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध हथियार और नशीली दवाओं की तस्करी समाज के लिए गंभीर खतरा है। सशस्त्र सीमा बल ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने बताया कि आसूचना आधारित संयुक्त कार्रवाई, स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय और जवानों की मुस्तैदी के कारण अवैध गतिविधियों पर लगातार अंकुश लगाया जा रहा है। 48वीं वाहिनी भविष्य में भी ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रखेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles