Wednesday, June 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

आरयू : बीसीआई मानक के अनुसार अपग्रेड करने के लिए कार्यवाही शुरू


सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 1500 रुपए शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए शुल्क 1000 रुपए लगेगा। शुल्क डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से रजिस्ट्रार रांची यूनिवर्सिटी के नाम से देय होगा। आरयू प्रशासन फैकल्टी की कमी दूर करने के साथ-साथ यूनिवर्सिटी ने संस्थान की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में भी कदम बढ़ाया है। लाइब्रेरी के लिए करीब 10 लाख रुपए का सिलेबस आधारित नई पुस्तकों की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह कदम BCI मानकों को पूरा करने के लिए जरूरी माना जा रहा है। एजुकेशन रिपोर्टर| रांची झारखंड हाईकोर्ट द्वारा रांची यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (आईएलएस) में अगले शैक्षणिक सत्र से 5 वर्षीय एलएलबी कोर्स में एडमिशन पर रोक लगाए जाने के बाद विवि प्रशासन एक्शन मोड में है। आवेदन को बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के मानक के अनुरूप अपग्रेड करने के लिए एक साथ कई कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर (लॉ) के 4 पदों पर बहाली के लिए आवेदन मांगे गए हैं। चयनित अभ्यर्थी की नियुक्ति 11 महीने के फुल-टाइम कॉन्ट्रैक्ट आधार पर होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी पांच मई से आवेदन जमा कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 7 मई है। अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन स्पीड पोस्ट के जरिए रजिस्ट्रार, आरयू के पते पर भेजना होगा। साथ ही आवेदन की सॉफ्ट कॉपी ईमेल के माध्यम से भी जमा करनी होगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles