Thursday, June 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

आवास बोर्ड की वर्षों से खाली जमीन पर घर बनेंगे:लोगों बेहतर आवासीय सुविधाएं मिलेंगी, शहरी विकास पर भी होगा फोकस


आवास बोर्ड की वर्षों से खाली पड़ी जमीन पर घर बनेंगे। यह निर्णय आज नगर विकास एवं आवास विभाग के साथ हुई बैठक में लिया गया। विभागीय मंत्री नीतीश मिश्रा ने गुरुवार को नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. केपी महादेवास्वामी के साथ बैठक की। बैठक में विशेष रूप से आवास बोर्ड की वर्षों से खाली पड़ी भूमि का उपयोग करते हुए नए आवासीय परिसरों के निर्माण की योजना पर चर्चा हुई। इस पहल का उद्देश्य विभिन्न आय वर्गों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण और किफायती आवास उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही, भूमि का बेहतर उपयोग कर शहरी विकास को नई गति देनी है। वहीं, परियोजना के माध्यम से आधुनिक सुविधाओं से युक्त सुव्यवस्थित आवासीय परिसरों के निर्माण की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। आधुनिक आवास और मजबूत आधारभूत संरचना पर सरकार का फोकस नीतीश मिश्रा ने कहा कि बिहार सरकार राज्य के शहरी क्षेत्रों में योजनाबद्ध विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। आम नागरिकों को बेहतर आवासीय और आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है। बैठक के दौरान राज्य में आधारभूत संरचनाओं के विकास, आधुनिक आवासीय परियोजनाओं के निर्माण और शहरी क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं के विस्तार से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
लोगों को बेहतर आवासीय सुविधाएं मिलेंगी मंत्री ने कहा कि राज्य में बढ़ते शहरीकरण को ध्यान में रखते हुए आवासीय एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अनुभवी और प्रतिष्ठित संस्थाओं के सहयोग से गुणवत्तापूर्ण परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से न केवल लोगों को बेहतर आवासीय सुविधाएं प्राप्त होंगी, बल्कि शहरी क्षेत्रों के समग्र विकास को भी नई गति मिलेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles