Thursday, June 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

एसएसपी जगन्नाथपुर मंदिर की 24 घंटे सुरक्षा सुनिश्चित करें: हाईकोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची एसएसपी को जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में 24 घंटे सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। मंदिर की सुरक्षा और संचालन में सुधार की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस आनंद सेन की कोर्ट ने यह आदेश दिया। कोर्ट ने मंदिर के संचालन के लिए राज्य के अन्य बड़े मंदिरों के बायलॉज का अध्ययन कर शपथ पत्र पेश करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा कि राज्य के अन्य बड़े मंदिरों का संचालन जिस तरह समितियों के माध्यम से किया जाता है, उसी तरह जगन्नाथपुर मंदिर के लिए बायलॉज बनाएं। कोर्ट ने सभी प्रतिवादियों को इस संबंध में सुझाव देने को कहा। कोर्ट ने बायलॉज तैयार करने में मंदिर के संस्थापक सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। अब 23 जून को अगली सुनवाई होगी। जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के पूर्व सचिव चंद्रकांत रामपत ने यह याचिका दाखिल की है। सुनवाई के दौरान मंदिर के सुरक्षा गार्ड की हाल ही में हुई हत्या का मामला भी उठाया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles