Friday, June 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

औरंगाबाद में करंट लगने से किसान की मौत:फसल देखने बधार जा रहे थे, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से लगा झटका


औरंगाबाद में हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेश महतो(50) के तौर पर हुई है। घटना रफीगंज प्रखंड के जाखीम पड़रिया गांव की है। राजेश रोज की तरह शुक्रवार सुबह कृषि कार्य के लिए घर से करीब 700 मीटर दूर बधार गए थे। इस दौरान पहले से टूटकर जमीन पर पड़े 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आ गए। झटका लगते ही जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में परिजन ने ग्रामीण के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। छानबीन में जुटी पुलिस मौत की सूचना मिलते ही एसआई कौशलेंद्र कुमार सिंह, एसआई सुधांशु कुमार, एसआई शमा परवीन सहित अन्य पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे। परिवार के लोगों से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की छानबीन की जा रही है। घर में मचा कोहराम राजेश महतो एक खेती-बारी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी केसरी देवी, बेटा कृष्ण कुमार और दो बेटियां रिंकी देवी, सविता कुमारी हैं। अचानक हुई इस दुर्घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोग शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग जदयू नेता सुनील कुमार वर्मा, मुखिया विनय प्रसाद उर्फ मिटू, राजद नेता रणविजय यादव, डॉ. विकास यादव, रामस्वरूप यादव, श्रवण यादव सहित कई जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा, सरकारी सहायता और बिजली विभाग की लापरवाही पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles