Saturday, May 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

कटिहार में धान में छिपा नशे का खेप बरामद:प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार


कटिहार पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बंगाल की ओर से आ रही एक पिकअप वैन से धान की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई जा रही भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है। इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बलिया बेलोन थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बंगाल से एक वाहन में नशीले पदार्थों की खेप कटिहार लाई जा रही है। इस सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष मो. शाहिद के नेतृत्व में झौआ चेक पोस्ट के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन को रोककर तलाशी ली गई जांच के दौरान पुलिस को एक पिकअप वैन संदिग्ध लगी। वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें शुरुआत में धान के बोरे लदे हुए दिखाई दिए। संदेह होने पर पुलिस टीम वाहन को बलिया बेलोन थाना ले गई और वहां गहन जांच की। धान के बोरे हटाए जाने पर उनके नीचे बड़ी संख्या में कार्टून छिपाकर रखे मिले। इन कार्टूनों को खोलने पर उनमें प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुआ। बरामद खेप जब्त कर ली गई थाना अध्यक्ष मो. शाहिद ने बताया कि बरामद खेप जब्त कर ली गई है और मामले की सूचना वरीय पुलिस अधिकारियों को दे दी गई है। इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह नशीली खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था। फिलहाल, पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles