पटना के कारगिल चौक पर मंगलवार देर रात सड़क दुर्घटना के बाद जमकर हंगामा हुआ। एक युवक कार की चपेट में आने से घायल हो गया, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उग्र भीड़ ने कार ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकाला और उसकी पिटाई शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलने पर गांधी मैदान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। लेकिन भीड़ काफी आक्रोशित थी कि बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। भीड़ के आगे पुलिस पूरी तरह से बेबस नजर आ रही थी। करीब आधे घंटे तक बना रहा तनाव का माहौल प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कारगिल चौक पर करीब 30 मिनट तक अफरा-तफरी और तनाव के चलते पटना का कारगिल चौक अखाड़ा बना रहा। घटना को देखने के लिए राहगीरों की भी भीड़ जमा हो गई, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। ड्राइवर को भीड़ से निकालकर पहुंचाया अस्पताल काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने कार ड्राइवर को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला। साथ ही घायल युवक को इलाज के लिए PMCH पटना भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में बाइक से टक्कर- पुलिस गांधी मैदान थाना के दारोगा अभिषेक कुमार ने बताया कि, ‘कार में पिता पुत्र सवार थे। मरीन ड्राइव से अपने घर कुल्हाड़ियां कॉम्प्लेक्स के पास जा रहे थे। इसी बीच कारगिल चौक के पास सामने अचानक ई-रिक्शा और एक बाइक आ गई। उसे बचाने के चक्कर में एक युवक चपेट में आ गया, जिसके बाद मारपीट होने लगी। पिता पुत्र दोनों अचेत हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने पहले गार्डिनर अस्पताल में एडमिट कराया। वहां से उनके परिजन किसी निजी अस्पताल में लेकर चले गए। पिता सरकारी कर्मचारी हैं। गाड़ी भी हुई क्षतिग्रस्त घटना के दौरान उग्र लोगों ने कार को भी नुकसान पहुंचाया। बताया जा रहा है कि 20 से 25 लोग ड्राइवर के साथ मारपीट कर रहे थे और उसे घसीट भी रहे थे। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना कैसे हुई और घटना के दौरान हुई मारपीट में कौन-कौन शामिल था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
कार की टक्कर से युवक घायल,ड्राइवर को भीड़ ने पीटा:पटना के कारगिल चौक पर देर रात हंगामा, बीच-बचाव करने आई पुलिस पर भी लात घूंसे चले