गुमला|कामडारा प्रखंड के हाफु कामा टोली गांव में बच्चों की अनजाने में हुई बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां खेल-खेल में कीटनाशक खाने से दो मासूम बच्चियां बीमार पड़ गईं। घटना मंगलवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है, जिसके बाद पूरे गांव में चिंता का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार मसीह केरकेट्टा की करीब 5 वर्षीय पुत्री प्रियांशी कुमारी घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान बच्चों के हाथ धान में इस्तेमाल होने वाला कीटनाशक लग गया और वे उससे खेलने लगे। खेल के दौरान प्रियांशी कुमारी और अंजू कुमारी ने गलती से कीटनाशक निगल लिया, जिससे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।


