Saturday, June 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोलकाता गोदाम हादसा : मुख्य ठेकेदार समेत 16 की मौत, बचाव अभियान में जुटा भारतीय रेलवे

कोलकाता गोदाम हादसा : मुख्य ठेकेदार समेत 16 की मौत, बचाव अभियान में जुटा भारतीय रेलवे

Kolkata Godown collapse: चार दिन पहले कोलकाता में गोदाम ढहने की घटना में घायल एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत के बाद शनिवार को मृतकों की संख्या 16 हो गयी. अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न एजेंसियों की बचाव टीमें मौके पर मलबे में तलाश अभियान चला रही हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई व्यक्ति उसमें फंसा न रह गया हो.

मोबाइल फोन टावर से फंसे लोगों की तलाश

उन्होंने बताया कि मलबे में फंसे लोगों का पता लगाने के लिए वहां कैमरे लगाये गये हैं. इसके अलावा मलबे में दबे उन लोगों का पता लगाने के लिए मोबाइल फोन टावर के डेटा का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिनके फोन अभी भी सक्रिय हैं.

खोज अभियान पूरा होने के बाद हटाये जायेंगे मलबे

एक अधिकारी ने कहा- हमारी प्राथमिकता खोज और बचाव अभियान को पूरा करना है. टीम ढहे हुए ढांचे के हर हिस्से की सावधानीपूर्वक जांच कर रही है. जब हम पूरी तरह आश्वस्त हो जायेंगे कि अंदर कोई फंसा नहीं है, तभी बड़े पैमाने पर मलबा हटाने का काम शुरू होगा.

इसे भी पढ़ें : तारातला हादसे के मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 12 लाख रुपए, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने घटना पर जताया शोक

अब तक 16 की मौत, 17 का चल रहा इलाज

राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में इलाजरत बासंती निवासी खालेक सरदार की मौत हो गयी. इसके साथ ही इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गयी. 17 अन्य लोगों का इलाज चल रहा है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Kolkata Godown collapse: बचाव अभियान में शामिल हुआ भारतीय रेलवे

एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) द्वारा मलबे में फंसे लोगों की तलाश को आसान बनाने के लिए मुड़े हुए स्टील के ढांचों को काटने और हटाने में सहायता मांगे जाने के बाद भारतीय रेलवे शुक्रवार को बचाव अभियान में शामिल हो गया.

हादसे में मुख्य ठेकेदार की भी हो गयी मौत

कोलकाता में बुधवार अपराह्न निर्माणाधीन गोदाम ढह गया था. इस मामले में दर्ज प्राथमिकी में नामजद 5 लोगों में शामिल मुख्य ठेकेदार का शव घटनास्थल से बरामद किया गया. पुलिस ने ढांचे के ढहने के कारणों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है.

इसे भी पढ़ें

कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम हादसे के बाद क्यों चर्चा में है बेहरा ब्रदर्स?

कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढहने से 5 मरे, रेस्क्यू में ली गयी सेना की मदद, 3 गिरफ्तार, देखें Photos

The post कोलकाता गोदाम हादसा : मुख्य ठेकेदार समेत 16 की मौत, बचाव अभियान में जुटा भारतीय रेलवे appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles