Sunday, August 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सुपौल के शिक्षक की सड़क हादसे में मौत:झंझारपुर से लौटते समय हुआ हादसा, 3 बच्चों के थे पिता


सुपौल के राघोपुर निवासी शिक्षक रविंद्र कुमार यादव (35) की शनिवार को एनएच-27 पर दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वे मधुबनी के झंझारपुर स्थित अपने स्कूल से पैतृक गांव लौट रहे थे। रविंद्र कुमार यादव राघोपुर थाना क्षेत्र की देवीपुर पंचायत के कोरियापट्टी वार्ड-14 के निवासी थे। वे मधुबनी जिले के झंझारपुर स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय सुसारी तुर्की में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। शनिवार दोपहर करीब दो बजे वे स्कूल से अपने घर के लिए निकले थे। इसी दौरान एनएच-27 पर वे सड़क हादसे का शिकार हो गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 3 बच्चों के पिता थे शिक्षक रविंद्र अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य और मुख्य सहारा थे। उनके परिवार में पत्नी प्रियंका कुमारी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा है। तीनों बच्चे अभी मासूम हैं। पति की मौत की खबर से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के पिता देवाराम यादव देवीपुर पंचायत के वार्ड सदस्य प्रतिनिधि हैं। रविंद्र दो भाइयों में बड़े थे और छोटे भाई अभी पढ़ाई कर रहे हैं। बड़े बेटे की इस असामयिक मौत ने माता-पिता को झकझोर कर रख दिया है। गांव ने खोया एक होनहार शिक्षक शनिवार देर रात जैसे ही रविंद्र का शव गांव पहुंचा, पूरे इलाके में मातम पसर गया। ग्रामीणों ने बताया कि रविंद्र बेहद मिलनसार और अपने काम के प्रति समर्पित शिक्षक थे। उनके निधन से न सिर्फ परिवार ने अपना सहारा खोया है, बल्कि समाज ने भी एक होनहार शिक्षक को खो दिया है। इधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुट गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles