Thursday, July 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

खगड़िया में युवक गोली मारकर हत्या:दवा लेकर घर लौट रहा था युवक, रास्ते में सिर में मारी गोली, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी


खगड़िया जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के भदास दक्षिणी गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान एमडी आजाद (पिता एमडी शामिद) के रूप में हुई है। यह घटना देर शाम हुई, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीण के अनुसार, एमडी आजाद दो दिन पहले ही बाहर से अपने घर लौटे थे। सोमवार को वे गांव के पास स्थित चौक से दवा लेकर पैदल घर लौट रहे थे। रास्ते में एक सुनसान जगह पर घात लगाकर बैठे गांव के ही एक युवक ने उनके सिर में गोली मार दी। आजाद रोज की तरह दवा लेकर घर लौट रहे थे
गोली लगने से आजाद मौके पर ही गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आजाद रोज की तरह दवा लेकर घर लौट रहे थे, तभी उन पर हमला किया गया। प्रारंभिक जांच में यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया
गंगौर थाना अध्यक्ष श्यामसुंदर पासवान ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। थाना अध्यक्ष के अनुसार, आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का बुरा हाल है और ग्रामीणों में आक्रोश है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस ने क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles