Wednesday, June 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में तीन सड़क हादसों में दर्जनभर घायल:बेंगाबाद में बस-कार, स्कूटी और बाइक की टक्कर में कई गंभीर


गिरिडीह के बेंगाबाद में गुरुवार को तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इन हादसों में बस, कार, स्कूटी और बाइक की टक्कर से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने सभी मामलों की जांच शुरू कर दी है। पहली घटना बेंगाबाद-गिरिडीह मार्ग पर सोनबाद के पास हुई। यहां एक तेज रफ्तार बस ने पीछे से एक कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार छह महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें से तीन को गंभीर चोटें आई हैं। ये सभी महिलाएं शिक्षक हैं और चकाई के सरोन स्थित एक निजी स्कूल से पढ़ाकर लौट रही थीं। घायलों में सिरसिया निवासी रेखा देवी, आजाद नगर भंडारीडीह निवासी शबनम प्रवीण और बड़ा चौक निवासी सदफ प्रवीण शामिल हैं। अन्य घायलों का नाम भी दर्ज किया गया है। सभी का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। दो स्कूटी की आमने-सामने टक्कर दूसरी दुर्घटना बेंगाबाद-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर कर्णपुरा नदी के पास हुई। यहां दो स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान बिशनीशरण गांव निवासी सोनू मुर्मू, उनकी पत्नी चम्पा सोरेन, तथा हड़ोडीह गांव निवासी दिलीप तुरी और पिंकू तुरी के रूप में हुई है। सभी घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया। दिलीप तुरी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। दो बाइक की टक्कर में दो जख्मी तीसरी दुर्घटना डाकबंगला-धोबिया मोड़ मार्ग पर लखनपुर के पास हुई। यहां दो बाइक की टक्कर में बाइक सवार कारू हेंब्रम और अरविंद हेंब्रम घायल हो गए। ये दोनों लुप्पी पंचायत के मंझलाटोल के निवासी हैं। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। अरविंद हेंब्रम की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस इन सभी सड़क दुर्घटनाओं की गहनता से जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles