Saturday, May 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में युवक चढ़ा 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर:भाई की साली से शादी की मांग पर किया हाई वोल्टेज ड्रामा, पहले से शादीशुदा है युवक


गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक युवक अपनी मांग पूरी नहीं होने पर 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की जिद थी कि उसकी शादी उसके भाई की साली से कराई जाए। इधर, इस हाई वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना निमियाघाट स्थित पुराने थाना भवन के पीछे लगे मोबाइल टावर की है। करीब 7 घंटे बाद युवक को नीचे उतारा गया और थाना में लाया गया। युवक किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुआ
दरअसल, शनिवार सुबह करीब नौ बजे टावर के टेक्निशियन मशीन की जांच करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर टावर पर चढ़े युवक पर पड़ी। टेक्निशियन ने उसे नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन युवक किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सहायक अवर निरीक्षक सतेंद्र कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी घंटों तक युवक को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन युवक अपनी मांग पर अड़ा रहा। पुलिस की ओर से उसे खाना भी दिया गया, मगर उसने खाने से भी इनकार कर दिया। धनबाद के गोविंदपुर क्षेत्र का है रहने वाला
मामले की जानकारी मिलते ही जिला परिषद सदस्य धनंजय कुमार भी मौके पर पहुंचे और युवक को समझाने की कोशिश की। पूछताछ में पता चला कि युवक धनबाद जिले के गोविंदपुर क्षेत्र का रहने वाला है और उसका नाम सुनील है। युवक पहले से शादीशुदा है, लेकिन वह अपने भाई की साली से दूसरी शादी करना चाहता है। जिस युवती से शादी की बात कही जा रही है, वह बोकारो जिले के नावाडीह क्षेत्र की रहने वाली है। युवक का मोबाइल नीचे ही पड़ा मिला, जिसके जरिए उसके परिजनों को घटना की सूचना दी गई। आसपास के ग्रामीण और मवेशी चरा रही महिलाएं भी उसे नीचे उतरने के लिए कहती रहीं, लेकिन वह लगातार अपनी मांग दोहराता रहा। हालांकि 7 घंटे बाद वो टावर से नीचे उतर गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles