गोड्डा जिले के राजाभीठा थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। यह घटना बीती रात हुई, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान होपनमय चौड़े 32 वर्ष के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम मनु हांसदा है। जानकारी के अनुसार, आरोपी मनु हांसदा नशे का आदी था और अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। बीती रात भी वह नशे की हालत में घर आया और पत्नी से झगड़ा करने लगा। इसी दौरान उसने धोती से अपनी पत्नी का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। झगड़े की आवाज सुनकर पड़ोसी घर के बाहर जमा हो गए। जब उन्होंने अंदर देखा तो पाया कि मनु हांसदा ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना राजाभीठा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गोड्डा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आकाश भारद्वाज राजाभीठा थाना प्रभारी योगेश यादव अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई धोती भी बरामद कर ली है। आरोपी मनु हांसदा को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मृतका अपने पीछे 2 बच्चे को छोड़ गई है। पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। थाना प्रभारी योगेश यादव ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। आरोपी पति का कहना है कि उसने हत्या नहीं की, बल्कि पत्नी ने प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की होगी। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
गोड्डा में पति ने की पत्नी की हत्या:घरेलू विवाद के बाद गला दबाकर मारा, आरोपी हिरासत में; आरोपी नशे का था आदि