Monday, June 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गोपालगंज में घर से बुलाकर युवक पर चाकू से हमला:पेट में गहरा वार, गोरखपुर रेफर, पुराने विवाद में वारदात की आशंका


गोपालगंज जिले में एक युवक को घर से बुलाकर चाकू मार दिया गया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है। यह सनसनीखेज वारदात भोरे थाना क्षेत्र के सकतवली गांव में हुई। घायल युवक की पहचान सकतवली गांव निवासी अशोक यादव के 22 वर्षीय बेटे विशाल कुमार यादव के रूप में हुई है। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुराने विवाद के कारण वारदात की आशंका
जानकारी के अनुसार, विशाल कुमार अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान कुछ लोग उसे किसी बहाने से घर से बाहर बुलाकर ले गए। घर से थोड़ी दूर जाते ही घात लगाए हमलावरों ने विशाल पर अचानक हमला कर दिया और उसके पेट में चाकू से गहरा वार किया। चाकू लगने के बाद विशाल लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा और मदद के लिए चीखने लगा। उसकी आवाज सुनकर जब तक आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद विशाल की स्थिति को बेहद नाजुक बताया। पेट में गहरे घाव और अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसे तुरंत उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। फिलहाल गोरखपुर में उसका इलाज जारी है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही भोरे थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली है। पुलिस को आपसी रंजिश या किसी पुराने विवाद के कारण वारदात की आशंका है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles