चतरा-हजारीबाग मेन रोड में एक हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना गिद्धौर थाना क्षेत्र के बांय मोड़ स्थित कर्माटांड़ पुल के समीप सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई। जानकारी के अनुसार, हाइवा चट्टी बारियातु कोलियरी से कोयला लेकर हजारीबाग के कटकमसांडी की ओर जा रहा था। तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और हाइवा सीधे पुल के कंक्रीट डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन सड़क पर पलट गया। राहगीर बाल-बाल बचे, सड़क पर बिखरा कोयला हादसे के वक्त सड़क से कई दोपहिया वाहन और राहगीर गुजर रहे थे, जो इस अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। अगर हाइवा डिवाइडर तोड़कर पुल के नीचे गिर जाता, तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। दुर्घटना के बाद सड़क पर कोयला बिखर गया, जिससे दोनों ओर वाहनों का आवागमन कुछ समय के लिए बाधित हो गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में चालक को हल्की चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। लापरवाह चालकों पर सख्ती की चेतावनी घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और क्रेन की मदद से हाइवा को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। उन्होंने क्षेत्र में बढ़ते सड़क हादसों पर चिंता जताते हुए कहा कि तेज रफ्तार और लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थाना प्रभारी ने साफ कहा कि आज से विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। शुरुआत में नियम तोड़ने वालों को चेतावनी दी जाएगी, लेकिन इसके बाद भी लापरवाही जारी रही तो वाहन जब्त कर चालक और मालिक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
चतरा में मौत बनकर दौड़ रहा कोयला हाइवा:पुल के डिवाइडर से टकराकर पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे, सड़क पर बिखरा कोयला