Saturday, May 23, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

चतरा में सड़क हादसे में नवविवाहिता की मौत:17 दिन पहले हुई थी शादी; बोलेरो की टक्कर से हुआ हादसा, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम


चतरा के इटखोरी में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार नवविवाहिता की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने चक्का जाम कर दिया। हादसा बोलरो की टक्कर से हुआ। मृतका की पहचान निशु देवी (22) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति मंटू भुइयां (28) जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। मंटू भुइयां पत्नी को मायके से लेकर घर जा रहे थे। टक्कर से अनियंत्रित बाइक ऑटो से टकराई
इसी बीच गुल्ली मोड़ के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे सामने से आ रहे एक ऑटो से जा टकराई। टक्कर इतनी भयावह थी कि ऑटो बीच सड़क पर ही पलट गया। मृतका निशु देवी और मंटू भुइयां की शादी इसी साल 5 मई को हुई थी। सड़क जाम से वाहनों की लगी कतार
इधर, आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर चतरा-सिमरिया मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। थाना प्रभारी पर जबरन शव छीनने का आरोप
वहीं, मृतका के परिजन सुमेश कुमार यादव ने इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह पर आरोप लगाया कि उन्होंने जबरन परिजनों से शव को छीन लिया और सड़क से उठाकर थाने ले गए। इधर, थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित थाने में रखवा दिया है। शाम होने की वजह से आज पोस्टमॉर्टम नहीं कराया जा सका। इसलिए कल सुबह सभी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेजा जाएगा। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया गया है और परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles