Tuesday, May 19, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

चांडिल में जंगली हाथी का उत्पात:पांच कच्चे घरों को किया क्षतिग्रस्त, अनाज खाया; ग्रामीणों में दहशत


सरायकेला के चांडिल प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का उत्पात जारी है। सोमवार देर रात एक जंगली हाथी ने लावा बहेराडीह और काशीपुर गांव में घुसकर पांच कच्चे घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी ने घरों में रखा अनाज भी खा लिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात हाथी अचानक गांव में घुस आया। उसने एक-एक कर घरों की दीवारें और छप्पर तोड़ दिए। मशाल जलाकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा घरों में सो रहे लोग अपनी जान बचाने के लिए बाहर भागे। हाथी ने घरों में रखे धान, चावल और अन्य खाद्यान्न को भी नष्ट कर दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर और मशाल जलाकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। पिछले कई दिनों से इलाके में सक्रिय है हाथी लावा बहेराडीह गांव में तरनी महतो, पूर्णचंद महतो और राजीव महतो के घरों को नुकसान पहुंचा। तरनी महतो के घर में रखा अनाज भी हाथी खा गया। इसके बाद हाथी काशीपुर गांव पहुंचा और वहां दो अन्य घरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, यह अकेला हाथी पिछले कई दिनों से इलाके में सक्रिय है और रात में गांवों में घुसकर नुकसान पहुंचा रहा है। हाथियों के लगातार बढ़ते उत्पात से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। घरों के क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ सालभर का अनाज भी नष्ट हो रहा है। पिछले एक सप्ताह में चांडिल के कई गांवों में एक दर्जन से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग को सूचना देने के बावजूद टीम समय पर नहीं पहुंचती और अब तक किसी को मुआवजा नहीं मिला है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। वे रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं और वन विभाग से सुरक्षा तथा शीघ्र मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles