Thursday, June 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमुई में रोड एक्सीडेंट में महिला गंभीर घायल:सिर में गंभीर चोट के बाद पटना रेफर, हालत नाजुक


जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम गिद्धौर किला के पास एक सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के भालुका गांव निवासी गणेश पंडित की पत्नी सिया देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सिया देवी झाझा में अपने एक रिश्तेदार के घर से भालुका स्थित अपने घर लौट रही थीं। गिद्धौर किला के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक उनका पुत्र चला रहा था। इस दुर्घटना में महिला के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश हो गईं। घायल महिला को जमुई सदर अस्पताल पहुंचाया घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचित किया और घायल महिला को जमुई सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति और सिर में लगी चोटों को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। महिला की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बाद स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा और सावधानी बरतने की आवश्यकता पर जोर दे रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles