Wednesday, May 13, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड में पहली प्रोफेशनल टी20 लीग जून में:15 मई को खुलेगी फ्रेंचाइजी बिड, पुरुषों के मैच रांची व महिलाओं के हजारीबाग में होंगे


झारखंड में स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) की पहली प्रोफेशनल फ्रेंचाइजी आधारित टी 20 क्रिकेट लीग जून में आयोजित होगी। पहले सीजन के लिए फ्रेंचाइजी बिडिंग प्रक्रिया पहले 7 से 11 मई तक तय की गई थी, लेकिन अब इसकी तिथि बढ़ाकर 15 मई कर दी गई है। जेएससीए के सचिव सौरभ तिवारी और उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि लीग की ऑफिशियल लॉन्चिंग 14 मई को होगी। इसके अगले दिन यानी 15 मई को फ्रेंचाइजी टीमों की बिड खोली जाएगी। इसके बाद आईपीएल की तर्ज पर खिलाड़ियों के ऑक्शन की तारीख घोषित की जाएगी। जेएससीए अपने स्तर पर खिलाड़ियों के नाम शॉर्टलिस्ट कर रहा है, जबकि जिलों से भी खिलाड़ियों के नाम मांगे गए हैं। फ्रेंचाइजी की घोषणा के साथ ही टीमों के नाम भी फाइनल कर लिए जाएंगे। यह लीग खिलाड़ियों के लिए बड़ा अवसर साबित होगी। प्रोफेशनल ढांचा मजबूत होगा: अजय जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि यह लीग केवल एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि झारखंड के क्रिकेट इकोसिस्टम को मजबूत करने की पहल है। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को अवसर मिलेगा और राज्य में क्रिकेट का प्रोफेशनल ढांचा विकसित होगा। यह लीग क्षेत्रीय क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और झारखंड को प्रोफेशनल क्रिकेट हब के रूप में स्थापित करने में मदद करेगी। स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच झारखंड से महेंद्र सिंह धौनी, ईशान किशन, शाहबाज नदीम और सौरभ तिवारी जैसे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे हैं। इसके बावजूद राज्य के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पर्याप्त एक्सपोजर नहीं मिल पाता। नई टी20 लीग के जरिए खिलाड़ियों को स्काउट्स, फ्रेंचाइजी और बड़े क्रिकेट प्लेटफॉर्म तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। भविष्य में राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की नजर में आ सकते हैं। पुरुषों के 27 और महिला टीमों के 9 मुकाबले होंगे टूर्नामेंट पुरुष और महिला दोनों श्रेणी में आयोजित किया जाएगा। पुरुष वर्ग के 27 मैच रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसमें 24 लीग मैच, दो सेमीफाइनल और एक फाइनल शामिल होगा। वहीं महिला लीग के नौ मुकाबले हजारीबाग में होंगे। मैचों को प्रोफेशनल फॉर्मेट में आयोजित करने की तैयारी की जा रही है, ताकि खिलाड़ियों को बड़े स्तर के टूर्नामेंट जैसा अनुभव मिल सके। जिला आधारित 6 टीमें लेंगी लीग में हिस्सा लीग के पहले सीजन में कुल छह फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी। ये टीमें झारखंड के अलग-अलग जिलों और क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रत्येक टीम में कम से कम 15 खिलाड़ी होंगे और सभी खिलाड़ी झारखंड के रजिस्टर्ड क्रिकेटर होंगे। इस तरह शुरुआती चरण में करीब 90 खिलाड़ियों को सीधे खेलने का मौका मिलेगा। इसके अलावा राज्य के नेट बॉलर्स, सपोर्ट स्टाफ, ट्रेनर और कोचिंग यूनिट को भी अवसर मिलेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles