Thursday, July 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

टंकी बनने के बाद से कभी पानी नहीं आया:ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे, प्रशासन से जांच की मांग


शिवहर के डुमरी कटसरी प्रखंड के बीड़ा छपरा गांव में नल-जल योजना के तहत बनी पानी की टंकी पिछले पांच साल से ग्रामीणों के लिए अनुपयोगी साबित हो रही है। वार्ड नंबर 2 और 3 के निवासियों का आरोप है कि टंकी बनने के बाद से अब तक नियमित रूप से पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है, जिससे उन्हें गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय ग्रामीण संजय पांडे ने बताया कि टंकी से केवल आधे गांव में ही कभी-कभार पानी की सप्लाई होती है। शेष आधे गांव को आज भी पानी की गंभीर किल्लत से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नल में पानी नहीं आने के कारण लोगों को दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाना पड़ता है।गर्मी का मौसम शुरू होते ही स्थिति और भी भयावह हो जाती है, क्योंकि आसपास के जल स्रोत भी सूखने लगते हैं। वार्ड नंबर 3 निवासी बुजुर्ग अनंत शाह ने जानकारी दी कि टंकी बनने के बाद से उनके इलाके में कभी पानी नहीं पहुंचा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत वार्ड नंबर 2 और 3 में पानी सप्लाई का वादा किया गया था, लेकिन यह हकीकत में नहीं बदला। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले की तत्काल जांच कराने और नल-जल योजना को अविलंब चालू करने की मांग की है, ताकि उन्हें पेयजल की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles