Thursday, June 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दनुवा घाटी में ट्रेलर 20 फीट गहरी खाई में गिरा:ड्राइवर दो घंटे तक गाड़ी में फंसा रहा, केबिन काटकर निकाला गया बाहर; गंभीर हालत


हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित दनुवा घाटी में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर लगभग 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। सूचना मिलते ही चौपारण थाना पुलिस, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की एंबुलेंस टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। केबिन को काटकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू किया गया। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद, ट्रेलर के क्षतिग्रस्त केबिन को काटकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। घायल चालक को तुरंत चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। चिकित्सकों की टीम उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी रख रही है। घाटी में घुमावदार मार्ग और तेज ढलान प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दनुवा घाटी में अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। घाटी का घुमावदार मार्ग, तेज ढलान और वाहनों की अधिक गति इन हादसों का मुख्य कारण बनती है। स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग से सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रेलर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा। उन्होंने कहा कि हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। स्थानीय लोगों ने दनुवा घाटी में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, चेतावनी संकेत बढ़ाने और दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles