![]()
भारतीय जनता पार्टी, दरभंगा जिला पश्चिमी की ओर से सोमवार की शाम को जिला अतिथि गृह में भारतीय जनसंघ के संस्थापक और राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जिला अध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण मन्ना की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नेताओं-कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए भारत की एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका दूरदर्शी नेतृत्व, निर्भीक व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण आज भी राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है और जनप्रतिनिधियों-कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक है। मुखर्जी के विचार “राष्ट्र प्रथम” की भावना को सशक्त करते
केवटी के विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार “राष्ट्र प्रथम” की भावना को सशक्त करते हैं और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की इच्छाशक्ति के साथ भारतीय जनता पार्टी उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। इस अवसर पर जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष राजेश रंजन एवं श्रवण कुमार मिश्रा, जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक, जिला मंत्री मीरा मेहता और राहुल पासवान, जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी, अमरनाथ सिंह, सुंदरलाल चौधरी, चंदन सिंह, विनोद सिंह यादव, नथुनी पासवान, गुलशन चौधरी, प्रेम कुमार मिश्र ‘रिंकू’, डॉ. आनंद प्रकाश झा, दीपक पंजियार, डॉ. अमोद झा, अमरनाथ झा, भावना पासवान, संजीव गुप्ता, राजीव सिंह, गीता देवी, कंचन देवी, रीना देवी, रानी देवी, कविता देवी, शाहिद सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

