![]()
खगड़िया के अलौली थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा खगड़िया–इचरुआ पथ पर चातर गांव के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर से हुआ। जानकारी के अनुसार, रौन पंचायत निवासी मो. आरिफ के 22 वर्षीय पुत्र मो. समद आलम अपने भाई मो. एहसान के साथ बाइक से घरेलू सामान खरीदने खगड़िया जा रहे थे। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… खगड़िया से घर लौटते समय हादसा दूसरी ओर तिलक नगर मुसहरी गांव निवासी लालो सदा के 30 वर्षीय पुत्र राजा सदा खगड़िया से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चातर गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक घायल सड़क किनारे तड़पते रहे। बाद में राहगीरों ने उन्हें खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद रेफर सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मो. समद आलम और राजा सदा ने दम तोड़ दिया, जबकि मो. एहसान की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही दोनों मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष बोले- मामले की जांच की जा रही अलौली थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि दुर्घटना में दो युवकों की मौत हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। यातायात नियमों का पालन कराने की मांग इस दर्दनाक हादसे के बाद रौन पंचायत और तिलक नगर मुसहरी गांव में मातम पसरा हुआ है। बड़ी संख्या में लोग मृतकों के घर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने दुर्घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है।

