Thursday, May 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

दो बाइकों की टक्कर में युवक की गयी जान

दो बाइकों की टक्कर में युवक की गयी जान

प्रतिनिधि,मैरवा. मैरवा रामपुर मिल मुख्य मार्ग के बासोपट्टी गांव के समीप तेज रफ्तार में जा रही दो बाइको के आमने सामने में हुई भीषण टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गयी. मृतक की पहचान यूपी के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के ठाकुरपुर गांव के अख्तर अंसारी के रूप में हुई है. मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में चीख पुकार मच गया . बताया जा रहा है कि अख्तर अंसारी मैरवा से अपने घर की ओर जा रहे थे. तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में बासोपट्टी निवासी शेषनाथ सिंह के पुत्र बलवंत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. वह प्रतापपुर से मैरवा की ओर आ रहे थे. तभी यह हादसा हो गया.घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत मैरवा रेफरल अस्पताल लाया गया. लेकिन अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही अख्तर अंसारी की मौत हो गई. जबकि घायल बलवंत सिंह का इलाज चल रहा है. दरौली में अवैध बालू खनन पर छापेमारी, चार पर प्राथमिकी सीवान. दरौली थाना क्षेत्र के सरयू नदी स्थित मेल्हानी घाट पर अवैध बालू खनन की सूचना पर प्रशासनिक टीम ने छापेमारी कर कार्रवाई की है. इस मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. छापेमारी के दौरान बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया गया, जबकि चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है. खान निरीक्षक मो. इरफान के अनुसार उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि दरौली थाना क्षेत्र के सरयू नदी के मेल्हानी घाट से अवैध तरीके से बालू का खनन कर बिक्री की जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार, गृहरक्षक व सशस्त्र बलों की टीम के साथ औचक छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान मेल्हानी गांव के पास ग्रामीण सड़क पर एक ट्रैक्टर बालू लादकर आता दिखाई दिया.

The post दो बाइकों की टक्कर में युवक की गयी जान appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles