Friday, May 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:हटिया मोड़ से बजरंगबली मंदिर तक हटाए गए अवैध कब्जे, अक्सर लगता है सड़क जाम


धनबाद नगर निगम ने मंगलवार को शहर में बढ़ते जाम और अवैध कब्जों से राहत दिलाने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह अभियान हटिया मोड़ से हटिया स्थित बजरंगबली मंदिर तक सड़क के दोनों ओर चला, जहां लंबे समय से अस्थायी दुकानों और ठेलों का कब्जा था। निगम की टीम ने सुबह से ही कार्रवाई शुरू कर दी। अभियान के दौरान कई दुकानदारों ने स्वयं ही फुटपाथ पर लगाए गए अपने अस्थायी ढांचे और सामान हटा लिए। वहीं, कुछ स्थानों पर निगम को बुलडोजर और जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण हटाना पड़ा। कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा या विवाद से बचने के लिए पुलिस बल भी मौजूद रहा। नगर निगम इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि तीन दिन पहले ही माइकिंग के जरिए सभी अतिक्रमणकारियों को स्वयं कब्जे हटाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। चेतावनी के बावजूद कई लोगों ने जगह खाली नहीं की, जिसके बाद यह अभियान चलाया गया। उन्होंने यह भी बताया कि इसी क्षेत्र में पहले भी अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन दुकानदारों ने दोबारा कब्जा जमा लिया था। हीरापुर से हटिया तक सड़क पर लगातार अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसी मार्ग पर अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे का आवास भी स्थित है, जहां तक पहुंचने में लोगों को अक्सर परेशानी होती थी। निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles