Saturday, June 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद से गयाजी जा रहा परिवार खत्म:दनुआ घाटी में ट्रकों के बीच पिस गई कार, एक ही परिवार के पांच की मौत


झारखंड से बिहार जा रही एक कार दनुआ घाटी में शनिवार की शाम भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। एक ट्रक के पीछे चल रही कार को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार आगे और पीछे चल रहे दोनों ट्रकों के बीच बुरी तरह फंस गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद जीटी रोड पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद दोनों ट्रक चालक मौके से फरार हो गए। गैस कटर से काटकर निकाले गए शव हादसे का दृश्य बेहद भयावह था। कार इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी कि उसमें सवार लोगों को बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिला। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। शवों को बाहर निकालने के लिए गैस कटर की मदद से कार को काटना पड़ा। इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद लोगों का दिल दहल गया। हादसे में एक बच्ची का सिर धड़ से अलग हो गया था। कई घंटे की मशक्कत के बाद सभी शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था परिवार मृतकों की पहचान शिव कुमार भुईया (42), उनकी पत्नी रूबी कुमारी (38), पुत्री सोनी कुमारी (12), सुहानी कुमारी (8) और उनके ससुर के रूप में हुई है। सभी मधुबन थाना क्षेत्र के बुदोरा कॉलोनी के निवासी थे। वे बिहार के गयाजी जिले में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। शिव कुमार भुईया बीसीएल के फुलारीटांड स्थित बेनीडीह कोलियरी में लाइनमैन हेल्पर के पद पर कार्यरत थे। खुद ही अपनी कार चला रहे थे। इस हादसे में परिवार का 15 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार जीवित बच गया, क्योंकि वह इस यात्रा में शामिल नहीं हुआ था। घटना की सूचना उसे अब तक नहीं दी गई है। इधर, बुदोरा स्थित उनके आवास पर मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है, जबकि परिजन गयाजी से चौपारण के लिए आ चुके हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles