Top 5 This Week

Related Posts

नाबालिग छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या की:10वीं क्लास में कर रही थी पढ़ाई, सुबह कमरे में रस्सी से फंदा बना लटकी मिली लाश


पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। नेहा पूर्ति नामक यह छात्रा 10वीं कक्षा में पढ़ती थी और बड़बिल मुखिया टोली की निवासी थी। उसके पिता बाबूराम पूर्ति जमशेदपुर में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। यह घटना शनिवार तड़के सुबह की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, नेहा ने रात में परिवार के साथ सामान्य रूप से खाना खाया और अपने कमरे में सोने चली गई थी। सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली, तो उसकी मां उसे जगाने गईं। कमरे में नेहा रस्सी के सहारे फंदे से लटकी मिली। इस दृश्य को देखकर घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। घटना की खबर पूरे गांव में तेजी से फैल गई, जिससे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल गांव के मुंडा को सूचित किया, जिसके बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस को खबर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया। प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि नेहा का किसी से कोई विवाद नहीं था और वह सामान्य रूप से पढ़ाई कर रही थी। घटना के कारणों का अब तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।

Spread the love

Popular Articles