Thursday, June 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नीट छात्रा मामले में महिला दारोगा से सीबीआई ने 4 घंटे पूछताछ की


नीट छात्रा मामले में सीबीआई ने मां-बाप और परिजनों से पूछताछ के बाद अब पुलिस से पूछताछ शुरू की है। सोमवार को सीबीआई की टीम ने चित्रगुप्तनगर थाने की दारोगा रीना कुमारी से चार घंटे तक पूछताछ की। छात्रा की मां ने पटना पुलिस पर आरोप लगाया था कि केस को गंभीरता से नहीं लेने के कारण आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सके। इन्हीं आरोपों के क्रॉस वेरिफिकेशन के लिए रीना से पूछताछ की गई। जल्द ही जांच एजेंसी पुलिस अधिकारियों से भी पूछताछ करेगी। जिन तीन अस्पतालों में छात्रा का इलाज हुआ, वहां के डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ, जांच रिपोर्ट लिखने वाले स्टाफ से पूछताछ होगी। पीएमसीएच में छात्रा का मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया था। उस बोर्ड में शामिल डॉक्टरों से भी पूछताछ की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, केस की तह तक जाने के लिए सीबीआई ने 50 पुलिसकर्मियों, डॉक्टरों और अन्य की लिस्ट बनाई है। इनसे बारी-बारी पूछताछ होगी। घर से बरामद कपड़े जांच में जाएंगे सूत्रों के अनुसार, रविवार को सीबीआई ने छात्रा के घर से उसके कपड़े, नोटस, किताब-कॉपी आदि बरामद की थीं। इन चीजों को एफएसएल जांच में भेजा जाएगा। सीबीआई एफएसएल रिपोर्ट देने वालों से भी पूछेगी कि कपड़े पर मिला स्पर्म कितने दिनों का था? एक का था या और किसी का? कपड़े को एफएसएल जांच के लिए एसआईटी ने कब भेजा था? इस मामले में अभी एम्स ने पीएमसीएच की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सेकेंड आेपिनियन नहीं दिया है। एसएसपी को मानवाधिकार आयोग का नोटिस राज्य मानवाधिकार आयोग ने एसएसपी कार्तिकेय शर्मा को नोटिस जारी कर इस मामले में आठ सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा है। मुजफ्फरपुर के ह्यूमन राइट्स एडवोकेट एसके झा की अर्जी पर सुनवाई करते हुए कमीशन ने इस मामले को अति गंभीर कैटेगरी में रखा है। मामले की अगली सुनवाई 22 अप्रैल को तय की गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles