Friday, May 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

नॉर्मल पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपए महंगा:पटना में 110 रुपए प्रति लीटर, पिछले दिनों प्रीमियम पेट्रोल 2 रुपए महंगा हुआ था


प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोंतरी के बाद अब नॉर्मल पेट्रोल और डीजल की कीमत भी बढ़ गई है। पटना में नॉर्मल पेट्रोल का रेट 5 रुपए बढ़ने के बाद 105.35 रुपए से बढ़कर 110.35 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं, डीजल का रेट 3 रुपए बढ़ने के बाद 91.58 रुपए से बढ़कर 94.58 प्रति लीटर हो चुका है। गुरुवार सुबह से नई दरें लागू कर दी गई। डीजल महंगा होने से परिवहन लागत में इजाफा तय माना जा रहा है। इसका असर माल ढुलाई पर पड़ेगा, जिससे फल, सब्जी, अनाज समेत रोजमर्रा की जरूरी वस्तुएं भी महंगी हो सकती हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव विशेषज्ञों का मानना है कि इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्ग और रोजाना वाहन इस्तेमाल करने वाले लोगों पर पड़ेगा। ऑटो, बस और ट्रक किराए में भी बढ़ोतरी हो सकती है। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और टैक्स ढांचे में बदलाव के कारण ईंधन दरों में यह बढ़ोतरी हुई है। आने वाले दिनों में कीमतों में और बदलाव की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। 6 दिन पहले स्पीड प्रीमियम पेट्रोल की कीमत ₹2 प्रति लीटर बढ़ी थी वहीं, दूसरी तरफ 6 दिन पहले पटना में स्पीड प्रीमियम पेट्रोल की कीमत ₹2 प्रति लीटर के हिसाब से महंगी हो गई थी। प्रीमीयम पेट्रोल 2 रुपए बढ़ने के चलते 114.8 रुपए हो गया है। स्पीड प्रीमियम पैट्रोल का इस्तेमाल अक्सर ग्राहक सेफ इंजन और माइलेज के लिए करते हैं। इसकी डिमांड और खपत भी नॉर्मल से कम नहीं है। खासकर के इसकी डिमांड नौकरी पेशा और बिजनेस से जुड़े लोगों के बीच हैं। जो लोग इसके बारे में जान गए हैं, वह लोग भी इसकी डिमांड करते हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles