![]()
पटना में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सामयगढ़ थाना के थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक सौरभ कुमार को 27,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। विजिलेंस के अनुसार, शिकायत मिली थी कि क्षेत्र में JCB चलाने के एवज में साप्ताहिक रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत के सत्यापन में आरोप सही पाए जाने के बाद विशेष टीम ने 20 जुलाई को जाल बिछाकर आरोपी थानेदार को थाना परिसर से ही रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अधिकारी से होगी पूछताछ गिरफ्तार अधिकारी से पूछताछ के बाद उन्हें विशेष निगरानी न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है। विजिलेंस ब्यूरो के अनुसार, वर्ष 2026 में यह भ्रष्टाचार का 85वां मामला और 79वीं ट्रैप कार्रवाई है। अब तक 79 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा चुका है। कुल 29,14,800 रुपये रिश्वत की राशि बरामद की गई है। सौरभ कुमार सौम्यागढ़ से पहले पटना के गांधी मैदान में पोस्टेड थे। गोपाल खेमका कांड के बाद उन्हें सौम्यागढ़ का थानेदार बनाया गया था। निगरानी DSP बोले- 17 जुलाई को आई थी शिकायत निगरानी DSP अरुणोदय पांडेय ने बताया कि 17 जुलाई को परिवादी पीड़ित मनोज कुमार द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी, उनका आरोप था कि सौम्यागढ़ के थानेदार सौरव कुमार क्षेत्र में जेसीबी जलाने के एवज में साप्ताहिक रिश्वत की मांग कर रहे हैं। इसके आधार पर आरोप का सत्यापन किया गया। सही पाने के बाद आज उन्हें थाना परिसर से 27 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा गया है।


