Sunday, June 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

परना में पारंपरिक लाठी-कर्तव्य प्रतियोगिता आयोजित:पांच टीमों ने दिखाए करतब, छतौना टीम को मिला प्रथम स्थान


बेगूसराय सदर प्रखंड के परना गांव में रविवार को मिल्लत समिति शमसुद्दीन अखाड़ा द्वारा पारंपरिक लाठी-कर्तव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। परना हटिया परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता में पांच टीमों के खिलाड़ियों ने लाठी-डंडों से आकर्षक और रोमांचक करतब दिखाए। बड़ी संख्या में दर्शक इस आयोजन के साक्षी बने। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया गया, जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों और मीडिया कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। आयोजक मो. आसिफ ने बताया कि यह पारंपरिक आयोजन पिछले छह वर्षों से लगातार हो रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक खेलों से जोड़ना तथा समाज में भाईचारा और सौहार्द बनाए रखना है। उन्होंने भविष्य में भी इस आयोजन को जारी रखने की बात कही। प्रतियोगिता में छतौना की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बरबिग्गी की टीम द्वितीय और विशनपुर की टीम तृतीय स्थान पर रही। परना की टीम को चौथा और खैरवन की टीम को पांचवां स्थान मिला। विजेता टीमों को राजीव शर्मा, मोहम्मद एनूल, मो. जैनूल और मो. डाबर खान ने शील्ड व कप देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि राजीव शर्मा, मुखिया ललिता देवी और नीमा चांदपुरा थाना प्रभारी विवेक कुमार ने आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम पारंपरिक संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक एकता और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का संचालन मो. डाबर खान ने किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles