पाकुड़ जिले की झिकरहट्टी पूर्वी पंचायत ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ‘महिला हितैषी पंचायत’ श्रेणी में देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह सम्मान पंचायत को महिला सशक्तिकरण, समावेशी विकास और सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया। राजधानी दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार समारोह में पंचायत प्रतिनिधियों ने यह सम्मान ग्रहण किया। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष ख्रिष्टमुनि हेम्ब्रम, उप विकास आयुक्त अरविंद कुमार लाल, जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार भगत, जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू, मुखिया नरगिसा सुल्तान और पंचायत सचिव मो. मुस्तकिर मौजूद रहे। पंचायत की इस उपलब्धि ने पूरे जिले का मान बढ़ाया है। महिला सशक्तिकरण और जनभागीदारी की मिली सराहना झिकरहट्टी पूर्वी पंचायत को यह सम्मान महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए किए गए नवाचारों के कारण मिला है। पंचायत स्तर पर महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने, जनभागीदारी आधारित विकास योजनाओं को लागू करने और सुशासन की प्रभावी व्यवस्था स्थापित करने के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया। पंचायत ने स्थानीय स्तर पर महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में शामिल कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कई पहलें की हैं। यही कारण है कि पंचायत के कार्यों को अन्य राज्यों के बीच भी एक मॉडल के रूप में देखा जा रहा है। जिले के लिए गर्व, अन्य पंचायतों के लिए प्रेरणा उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे पाकुड़ जिले के लिए गर्व का विषय है और अन्य पंचायतों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिले की पंचायतें लगातार जनभागीदारी, महिला सशक्तिकरण और सतत विकास के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही हैं। झिकरहट्टी पूर्वी पंचायत को मिला यह सम्मान जिले की प्रतिबद्धता और विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को दर्शाता है। प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी जिले की पंचायतें इसी तरह उत्कृष्ट कार्य कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत करेंगी।
पाकुड़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिला दूसरा स्थान:महिला हितैषी पंचायत के रूप में मिला सम्मान, डीसी ने की सराहना