Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पिपराही बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान:देर रात तक गरजा बुलडोजर, अवैध निर्माण हटाए गए


शिवहर के पिपराही बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए प्रशासन ने एक बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान पिपराही चौक, ब्लॉक रोड और मुख्य बाजार में देर रात तक बुलडोजर और जेसीबी मशीनों की मदद से दुकानों के बाहर किए गए अवैध निर्माण को हटाया गया। प्रशासन की सख्ती को देखते हुए कई दुकानदारों ने स्वयं अपने अस्थायी ढांचे हटाने शुरू कर दिए। इस अभियान का संयुक्त नेतृत्व बीडीओ आदित्य सौरभ, अंचलाधिकारी (सीओ) तरुलता, पिपराही थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अनिल कुमार ने किया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक कर्मी मौजूद रहे। प्रशासन ने सबसे पहले पिपराही चौक से बाजार क्षेत्र तक सड़क किनारे बने अवैध ढांचों को निशाना बनाया। इसके बाद दुकानों के आगे लगे अल्बेस्टर, टीन शेड, फल एवं सब्जी दुकानों के अस्थायी ढांचे और सड़क पर फैले अन्य अतिक्रमण को जेसीबी मशीनों से तोड़कर हटाया गया। कई दुकानदारों ने वर्षों से सड़क की जमीन पर कब्जा कर अपनी दुकानों का विस्तार कर लिया था, जिन्हें भी खाली कराया गया। बीडीओ आदित्य सौरभ ने जानकारी दी कि अतिक्रमण हटाने का यह अभियान तीन चरणों में चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले चरण में दुकानों के बाहर किए गए लगभग सभी अतिक्रमण को हटा दिया गया है। बीडीओ ने स्पष्ट किया कि सभी दुकानदारों को पहले ही नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसका पालन न करने वालों के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई की गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, लंबे समय से अतिक्रमण के कारण पिपराही बाजार में यातायात जाम की गंभीर समस्या बनी हुई थी। सड़क की चौड़ाई कम होने से आवागमन में काफी परेशानी होती थी। अतिक्रमण हटने के बाद अब सड़कें अधिक चौड़ी और खुली दिख रही हैं, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles